फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM in Mahoba: Modi's venue turned into an impregnable fort, police deployed everywhere

आज महोबा में पीएम: अभेद्य किले में तब्दील हुआ मोदी का कार्यक्रम स्थल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Thu, 18 Nov 2021 06:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Nov 2021 06:36 PM IST
सार

पीएम मोदी कल महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम का कार्यक्रम स्थल अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
PM in Mahoba: Modi's venue turned into an impregnable fort, police deployed everywhere
महोबा में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (आज) को वीर भूमि महोबा पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम का कार्यक्रम स्थल अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस लाइन के बने कार्यक्रम परिसर के चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बैठक का सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पीएम मोदी यहां अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गुरुवार को पुलिस लाइन में एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश, आईजी चित्रकूट के. सत्य नरायन और एसपी सुधा सिंह ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से सर्तक रहें।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे नजर रखें। पुलिस कर्मियों को तीन घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी स्थल के आसपास गहन जांच और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। गुरुवार देर शाम अधिकारियों ने कांबिंग, ऊंचे स्थानों, इमारतों, पानी की टंकियों और डॉग स्क्वॉड के माध्यम से सघन चेकिंग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सघन जांच के निर्देश 
सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सघन जांच और बाहरी लोगों के सत्यापन निर्देश दिए गए हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने झांसी ट्रैक पर आरपीएफ गश्त करने के आदेश दिए हैं। 

ये हैं सुरक्षा में तैनात 
-एसपी-09 
-एडिश्नल एसपी-14 
-सीओ- 60 
-इंस्पेक्टर- 122 
-एसआई- 500 
-कांस्टेबल- 2600 
-पीएसी व आरएएफ- 09
-6 क्रेन व 6 हल्के वाहन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed