{"_id":"650560b313010ee4a50e82c6","slug":"plot-possession-in-kanpur-now-widow-unconscious-in-acp-office-orders-to-remain-from-the-court-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में अब प्लॉट पर कब्जा: एसीपी कार्यालय में बेहोश हुई विधवा, कोर्ट से जस की तस की स्थिति रहने के थे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में अब प्लॉट पर कब्जा: एसीपी कार्यालय में बेहोश हुई विधवा, कोर्ट से जस की तस की स्थिति रहने के थे आदेश
Sat, 16 Sep 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:34 PM IST
सार
Kanpur News: पीड़िता के अनुसार उन्होंने प्लॉट के गेट पर कोर्ट का आदेश भी लिखवा दिया। इसके बाद भी भूमाफिया प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए एसीपी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी में करोड़ों की जमीन हड़पे जाने से आहत किसान की मौत का मामला ठंडा नहीं हुआ कि शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला नौबस्ता में सामने आया है। एक विधवा प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय के कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
सुनवाई होने से पहले ही वह बेहोश हो गई। एसीपी ने उसे लोको अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को तबीयत ठीक होने के बाद मामले में सुनवाई का आश्वासन दिया है। आवास विकास, हंसपुरम निवासी विधवा साबरी बेगम का आरोप है कि उनके प्लाट पर एक भूमाफिया ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
उसने कोर्ट की शरण ली, जहां से प्लॉट की स्थिति जस की तस रहने के आदेश दिए गए। पीड़िता के अनुसार उन्होंने प्लॉट के गेट पर कोर्ट का आदेश भी लिखवा दिया। इसके बाद भी भूमाफिया प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को उन्हें पूछताछ के लिए एसीपी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन