{"_id":"9f30396ce51377e4ccc6e8be9d626643","slug":"plot-got-no-profit-no-loss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो प्रोफिट-नो लॉस पर मिलेंगे प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो प्रोफिट-नो लॉस पर मिलेंगे प्लाट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 12 Feb 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टरों को नो प्रोफिट - नो लॉस में प्लाट दिए जाएंगे। वहां चल रहे विकास कार्य यदि घटिया होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। केडीए बोर्ड एटूजेड प्लांट शिफ्ट करने का फैसला ले चुका है।
ये जानकारी बुधवार को कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने ट्रांसपोर्टरों को दी। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के संबंध में कमिश्नर कैंप कार्यालय में हुई इस बैठक में ट्रांसपोर्टर रवि गुप्ता ने केडीए के साथ 2009 में तय हुई 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से प्लांट आवंटित करने पर जोर दिया।
विचार - विमर्श के बाद केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों को नो प्रोफिट - नो लॉस पर प्लाट दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसपोर्टरों ने 850 प्लाट मांगे हैं।
विज्ञापन
जो ले-आउट बनाया गया है, उसमें 1050 प्लाट हैं। इसलिए सभी ट्रांसपोर्टर समायोजित हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने योजना स्थल से यदि एटूजेड प्लांट हटाने के लिए कहा।
तर्क दिया कि ऐसा करने से सभी ट्रांसपोर्टर एक साथ समायोजित किए जा सकते हैं। कमिश्नर ने उन्हें इस प्लांट को शिफ्टिंग के लिए केडीए बोर्ड फैसले की जानकारी दी।
ट्रांसपोर्टरों ने न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की। वहां चल रहे निर्माण कार्य घटिया होने का आरोप लगाया। कमिश्नर ने कहा कि ट्रांसपोर्टर एक समिति बनाकर केडीए के चीफ इंजीनियर के साथ निरीक्षण कर लें। यदि कार्य घटिया हुआ तो एक्शन लिया जाएगा।