फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   plight of Jharkati bus stand, Buses meet outside, disorders inside, hot water coming from water cooler

Kanpur: बाहर मिलतीं बसें...अंदर अव्यवस्थाएं, वॉटर कूलर से आ रहा गर्म पानी, ऐसी है झकरकटी बस अड्डे की दुर्दशा

Fri, 12 Apr 2024 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे में फैली अव्यवस्थाओं से यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां टिन शेड के नीचे कुर्सियां पीछे पड़ी हैं, जिसके चलते पंखे की हवा नहीं लगती है। वॉटर कूलर से गर्म पानी आती है।

विज्ञापन
plight of Jharkati bus stand, Buses meet outside, disorders inside, hot water coming from water cooler
झकरकटी बस अड्डा में अव्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार चिलचिलाती गर्मी बढ़ रही है, लेकिप झकरकटी बस अड्डे में मूलभूत सुविधाएं तक यात्रियों को मुहैया नहीं हो पा रही हैं। वाटर कूलर से गर्म पानी आ रहा है। बस अड्डे पर टिन शेड में कुर्सियां पड़ी हैं, पंखे लगे हैं पर हवा यात्रियों को लग नहीं पाती है, क्योंकि कुर्सियां पंखों से काफी पीछे हैं। यही नहीं अधिकतर बसें बस अड्डे के बाहर ही यात्रियों को लेकर निकल जाती हैं।

विज्ञापन

ऐसे में धूप में यात्रियों को काफी देर रहना पड़ता है। झकरकटी बस अड्डे पर हर दिन विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना-जाना होता है। यात्रियों को यहां बस पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अधिकतर बसें बाहर से ही मिलती हैं। लोग धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि कुछ बसें अंदर से भी मिलती हैं। इन बसों को भी मेन रोड तक पहुंचने में आधे से पौन घंटे का समय लगता है। क्योंकि पहले सवारियां लेने के लिए बसें खड़ी रहती हैं, उसके बाद पीछे वाले गेट से बसें निकलती हैं। उबड़-खाबड़ सड़क की वजह से मेन रोड तक पहुंचने में इतना समय लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉटर कूलर से आता है गर्म पानी
इसके अलावा बस अड्डे पर पीछे वाले गेट के पास भी यात्रियों के बैठने के लिए टिन शेड लगाए गए हैं पर वहां लगे अधिकतर पंखे चलते तक नहीं हैं। पेयजल के लिए बस अड्डे पर दो वॉटर एटीएम लगे हैं। इनमें से एक खराब है। इसके अलावा दो वॉटर कूलर भी लगे हैं, लेकिन ये ठंडा नहीं, गर्म पानी देते हैं। इस कारण इनका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पाता है।

दिन में कई बार लगता है जाम
झकरकटी बस अड्डे के आसपास यातायात पुलिसकर्मी तो तैनात रहते हैं, लेकिन वे व्यवस्था दुरुस्त नहीं रख पाते। दिन में कई बार यहां जाम लगता है। लाख कोशिशों के बाद भी चालक बसें बाहर खड़ी कर सवारियां भरते हैं। ऊपर से टेंपो व ऑटो चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भरते नजर आते हैं।

क्या बोले लोग

हरदोई में काम करता हूं, सतना में घर है, वहां जा रहा हूं। घर जाने के लिए काफी देर बाहर धूप में खड़े इंतजार करते रहता। जब बस नहीं मिली तो अंदर आए, लेकिन टिन शेड के नीचे लगे पंखे की हवा नहीं लगती, क्योंकि कुर्सी दूर लगी है। गर्मी में हाल बेहाल हो गया।  -रज्जन सिंह, सतना, मध्य प्रदेश

इंडियन ऑयल में चालक हूं। घर जाने के लिए एक घंटे झकरकटी बस अड्डे के बाहर खड़े रहा मगर बस नहीं मिली। अंदर जाकर बस पकड़ी तो पीछे वाले गेट से रेंगते-रेंगते बस करीब पौन घंटे में मेन रोड तक पहुंच सकी और पसीने में तर-बतर हो गय हूं।  -मनोज सिंह, बस्ती

बस अड्डे के पीछे वाले गेट से बसें निकाली जाती हैं पर यहां गेट पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। एक साथ बसें आ जाने पर दिन में कई बार जाम लगता है। साथ ही सड़क भी खस्ताहाल है। डेढ़ साल बीत चुके हैं पर सड़क तक नहीं बनाई जा सकी है।  -हीरालाल, निवासी बस अड्डे के पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed