फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players displayed their skills in boxing competition

Kanpur News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया हुनर का प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their skills in boxing competition
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत क्रीड़ाधिकारी
कानपुर देहात। खेल निदेशालय के द्वारा हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जन्मशताब्दी पर माती स्टेडियम में गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने किया। प्रतियोगिता में जिले के 60 बालकों ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 29-33 किलोग्राम भार वर्ग में ओमजी प्रथम, प्रियांशू द्वितीय, सौरभ तृतीय रहे। वहीं, 33-35 किलोग्राम में रिहान प्रथम, सत्यम द्वितीय, रजत तृतीय रहे। जबकि 35-38 किलोग्राम में वैभव प्रथम, सोनू द्वितीय, साहिल तृतीय रहे।
विज्ञापन

वहीं, 38-42 किलोग्राम में सत्यम प्रथम, रजत द्वितीय, हिमांशू तृतीय रहे । 42-45 किलोग्राम में प्रवीन प्रथम, हिमांशू द्वितीय, रंजीत तृतीय रहे। 45-48 किलोग्राम में मोहित प्रथम, करन द्वितीय, शोभित तृतीय रहे। 48-51 किलोग्राम में शिवम प्रथम, शैविक द्वितीय, शिवांश तृतीय रहे। 51-54 किलोग्राम में हर्ष प्रथम, हस्ती द्वितीय, शुशांत तृतीय रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में रंजय यादव, आशीष कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, प्रेम चन्द्र, मनोज कुमार, संजय मिश्रा रहे। क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता से साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed