फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pitru Paksha... Offerings were made to the ancestors at the Ghats

Kanpur News: पितृपक्ष... घाटों पर पूर्वजों को किया तर्पण

Mon, 08 Sep 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha... Offerings were made to the ancestors at the Ghats
गंगा में तर्पण करते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। पितृपक्ष पर रविवार को शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। अटल घाट, गुप्तार घाट, सिद्धनाथ घाट, पराड़ घाट, नवाबगंज घाट समेत कई स्थानों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन

पितृपक्ष में तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व सुख-समृद्धि आती है, ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने जल तर्पण कर पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भी पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार धर्म-अनुष्ठान में भागीदारी की। तर्पण के बाद भक्तों ने गरीबों व ब्राह्मणों को दान देकर पितरों को प्रसन्न करने की परंपरा निभाई। घाटों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed