फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pioneer Mavericks, Sadhvi Legends, and BK Combatants Win

Kanpur News: पायनियर मावेरिक्स, साध्वी लेजेंडर्स और बीके कॉम्बैटेंट जीते

Thu, 12 Mar 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pioneer Mavericks, Sadhvi Legends, and BK Combatants Win
कानपुर। एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 में बुधवार को हुए मैच में पायनियर मावेरिक्स ने सन एंड मून शाइनर्स को चार विकेट से और साध्वी लेजेंडर्स ने रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स को एक विकेट से हराया। तीसरे मैच में बीके कॉम्बैटेंट ने फॉर्च्यून लायंस को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन


एमराल्ड गार्डन सोसाइटी मैदान पर खेले गए पहले मैच में सन एंड मून शाइनर्स ने 14.4 ओवर में 182 रन बनाए। टीम से गौरव ने 42, दीपक गुप्ता ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अरुण, गौरांग, तेजस, अनहद और विशाल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, पायनियर मावेरिक्स ने 12 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अरुण ने 65, तरुण ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अवि अग्रवाल ने एक विकेट अपने नाम किया। अरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजीव तिवारी ने दिया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स ने 15.1 ओवर में 190 रन बनाए। टीम से आदि अग्रवाल ने 44 और राघव ने 40 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित जैन ने दो विकेट लिए। वहीं साध्वी लेजेंडर्स ने 15.5 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन बनाकर मैच जीता। टीम से वीके यादव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष माहेश्वरी ने तीन व मुदित ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अमित जैन को पंकज कटियार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में फॉर्च्यून लायंस ने 16 ओवर में 168 रन बनाए। टीम से अनिमेश ने 23, द्वारिकेश ने 19 व नमन ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदि ने तीन, लव और गौरव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं बीके कॉम्बैटेंट ने 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता। टीम से आदि ने 45 व मोहित ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हनी गुप्ता ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच आदि को आनंद जैन ने पुरस्कृत किया। संचालन समिति के डायरेक्टर्स अर्पित गुप्ता व ऋषभ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed