{"_id":"205f801b2fecf5b8ab8d963566d53ba3","slug":"pickup-crushed-innocent-villagers-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के उसरी गांव के पास गत सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक किशोर को
विज्ञापन
टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए
ग्रामीणों ने कानपुर-बिधूना मार्ग जाम कर दिया।
इधर, सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।
जिला औरैया के कटरा थाना बिधूना निवासी गुलशन (10) पुत्र गीरेंद्र निवासी अपने मामा रामकेश के घर उसरी गांव आया था। गुलशन गत सोमवार की देर शाम सड़क किनारे शौच को गया था। पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बेला-बिधूना मार्ग जाम कर दिया।
जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी युगराज सिंह के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना कर भाग रही पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।