फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physics, chemistry paper Tough

फिजिक्स, केमिस्ट्री का पेपर टफ

Tue, 17 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 17 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Physics, chemistry paper Tough
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में यूपी कैटेड विश्वविघालय की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी । - फोटो : amarujala
कानपुर। कृषि विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री का पेपर टफ बताया गया। पेपर काफी लंबा था, जिसे हल करने में दिक्कत हुई। सभी क्वेश्चन नहीं हल किए जा सके। मैथमेटिक्स और बायोलॉजी का पेपर सरल बताया गया। माइनस मार्किंग ने भी स्टूडेंटों का हाथ बांधे रखा। तुक्का मारकर क्वेश्चन हल करने का मौका नहीं मिल सका, क्योंकि गलत क्वेश्चन पर सही आंसर से एक मार्क्स काटने की     व्यवस्था है।
विज्ञापन

कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (कैटेट) 2016 का आयोजन सोमवार को कानपुर नगर, इलाहाबाद, बांदा, फैजाबाद और मेरठ के 23 केेंद्रों पर हुआ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की देखरेख वाली परीक्षा में बीएससी कृषि, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और बीएससी        होम साइंस से संबंधित 200 क्वेश्चन  पूछे गए। 600 मार्क्स (हर क्वेश्चन 3 मार्क्स का) का पेपर तीन घंटे (सुबह 8 बजे से 11 बजे तक) में हल करना था। परीक्षा से पहले जिन 28 स्टूडेंटों को संदिग्ध माना गया था, उन सबकी जांच-पड़ताल की गई है। ज्यादातर स्टूडेंटों के दस्तावेज ठीक हैं। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और जुगलदेवी इंटर कॉलेज में पेपर देने वाले तीन संदिग्ध स्टूडेंटों की स्क्रीनिंग, काउंसलिंग के दौरान की जाएगी। एडमिट कार्ड की फोटो न मिलने और फोटोयुक्त पहचान पत्र न  रखने के कारण एसएनसेन, ज्वाला देवी में कुछ स्टूडेंटों को एग्जाम देने से रोका गया है। यूपी कैटेट से ही कानपुर, बांदा, मेरठ और फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय की सीटें भरी जाती हैं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed