{"_id":"60a2c52e8ebc3ed2b243853a","slug":"physician-and-elderly-died-of-corona-13-infected-akbarpur-news-knp628979860","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक और बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 13 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक और बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 13 संक्रमित
विज्ञापन
कानपुर देहात/शिवली। नव सृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में तैनात चिकित्सा अधिकारी की रविवार रात कोरोना से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल स्थित एल-टू चिकित्सालय में भी एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जिले में सोमवार को 13 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में फिलहाल 458 एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
नव सृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कटियार की कोरोना से रविवार रात अचानक मौत हो गई। इससे मैथा सहित जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों में शोक छा गया। मैथा पीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि 16 अप्रैल को डॉ. विवेक कटियार कोरोना संक्रमित हो गए थे। उपचार के लिए हैलट में भर्ती किया गया था। आराम न मिलने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं सोमवार को रसूलाबाद के ज्योति गांव निवासी एक बुजुर्ग ने एल-टू अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनको 13 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं जिले में मिले 13 नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में 458 एक्टिव केस के सापेक्ष 414 होम आइसोलेट हैं। एल-वन में पांच मरीज भर्ती हैं। इसमें तीन ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
जबकि एल-टू अस्पताल में 18 मरीज भर्ती हैं। वहीं निजी अस्पतालों में बीस कोविड मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों से लगातार बात कर उनका उपचार किया जा रहा है।
84 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
कानपुर देहात। कोविड-19 के नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी। वहीं कोविशील्ड वैक्सीन की डोज 84 दिन बाद लगेगी। टीकाकरण कराने के पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद तय तारीख पर मोबाइल व पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी है।