फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Physical verification of schools completed, online examination centers to be set up on 27th

Kanpur News: विद्यालयों का भौतिक सत्यापन पूरा, ऑनलाइन 27 को बनेंगे परीक्षा केंद्र

Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of schools completed, online examination centers to be set up on 27th
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए जिले के 331 विद्यालयों में उपलब्ध संशोधनों का भौतिक सत्यापन पूरा हो गया। शनिवार को जिले से सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई। बोर्ड से अब 27 नवंबर को ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर सभी विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा अपलोड है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए इन विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का भौतिक सत्यापन पूरा कराकर आख्या भेजने की अंतिम तिथि 24 नवंबर थी। इसी के अनुसार सत्यापन आख्या बोर्ड को भेज दी गई। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन 27 नवंबर को होगा। इसी दिन बोर्ड से सूची जारी होगी। इसके बाद 4 दिसंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां व सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपदीय समिति इन आपत्तियों व सुझावों का निस्तारण 11 दिसंबर तक करेगी। इसके बाद 17 दिसंबर तक जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड में केेंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन व आपत्ति 22 दिसंबर तक दी जा सकेगी। 30 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा। जिले में मौजूदा शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल में 24871 और इंटरमीडिएट में 23420 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीते साल हाईस्कूल में 24311 और इंटरमीडिएट में 26106 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कम परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जानकारों का कहना है कि पिछली बार के अपेक्षा इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या कम रहेगी। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का भौतिक सत्यापन बोर्ड को भेज दिया गया है। अब बोर्ड से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed