फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Photography done of idols found in Kalinjar fort, permission sought for Jalabhishek on Lord Neelkanth

Banda: कालिंजर दुर्ग में मिली मूर्तियों की कराई गई फोटोग्रॉफी, भगवान नीलकंठ पर जलाभिषेक की मांगी अनुमति

Tue, 24 Jan 2023 10:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jan 2023 10:53 PM IST
सार

कालिंजर दुर्ग के कोटि तीर्थ सरोवर की दीवार से निकलीं मूर्तियों और कलाकृतियों की फोटोग्राफी करवाई गई। 10वीं शताब्दी की मूर्तियां होने का अनुमान है। वहीं, अमर उजाला की खबर पढ़कर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Photography done of idols found in Kalinjar fort, permission sought for Jalabhishek on Lord Neelkanth
मौके पर पहुंचकर मूर्तियां देखने के बाद अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के कोटितीर्थ सरोवर की दीवार के मलबे से निकले शिवलिंग, गणेश, भगवान विष्णु और लक्ष्मी समेत अनेक देवी देवताओं की मूर्तियों निकली हैं। मंगलवार को पुरातत्व विभाग ने मूर्तियों और कलाकृतियों की फोटोग्राफी कराई।

विज्ञापन

वहीं अमर उजाला के 24 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को देखा। विभाग इन मूर्तियों की सफाई कराकर सहेजने की तैयारी कर रहा है। कालिंजर दुर्ग के कोटि तीर्थ सरोवर में निकली मूर्तियों को देखने मंगलवार को आसपास के ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

बहादुरपुर पंचायत के पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव ने साथियों के साथ मूर्तियां देखकर बताया कि यह 10वीं शताब्दी की हो सकतीं हैं। इन्हें पर्यटकों के लिए सहेज कर रखा जाए। कालिंजर विकास समिति के सदस्य अतुल सुल्लेरे, कोमल कुशवाहा ने बताया कि मुगल शासकों के समय में मूर्तियों को खंडित कर दीवारों के बीच दबा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह की मूर्तियां, खजुराहो, मंडफा किला, अजय गढ़ दुर्ग में हैं। वहीं खबर छपने के बाद पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक सत्येंद्र कुमार स्टाफ सहित मूर्तियों के पास मिले। कर्मचारियों ने बताया कि मूर्तियां को विभाग द्वारा संग्रहालय में रखने के निर्देश मिले हैं।

जलाभिषेक करने की मांगी अनुमति
ब्लॉक नरैनी की ग्राम पंचायत कटरा कालिंजर के प्रधान राजेंद्र कुमार और अन्य ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि भगवान नीलकंठ के दरबार में जलाभिषेक बंद होने से भक्तों में निराशा है।

इन सुविधाओं को दोबारा चालू कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों को किला में आने आने के लिए टिकट का शुल्क लेने से छूट मिले। इसके लिए कार्ड जारी किए जाएं। इसके अलावा अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed