फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   photo of young man eating gutkha in Green Park went viral arrived with a placard today wrote Eating gutkha is a wrong thing

ग्रीनपार्क में गुटखा खा रहे युवक का फोटो हुआ था वायरल, आज तख्ती लेकर पहुंचा, लिखा था-गुटखा खाना गलत बात

Fri, 26 Nov 2021 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Nov 2021 04:26 PM IST
सार

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन गुटखा खाते हुए जिस युवक की फोटो वायरल हुई थी वह आज फिर से मैच देखने पहुंचा। लेकिन आज उसके हाथ में एक तख्ती थी जिस पर लिखा था गुटखा खाना गलत बात है।

विज्ञापन
photo of young man eating gutkha in Green Park went viral arrived with a placard today wrote Eating gutkha is a wrong thing
ग्रीनपार्क में गुटखा चबाते वायरल हुआ युवक तख्ती लेकर पहुंचा स्टेडियम, बोला-गुटखा खाना गलत बात - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले दिन गुटखा खाते हुए फोन पर बात करते वायरल हुआ युवक शुक्रवार को फिर स्टेडियम पहुंचा। इस बार उसके मुंह में गुटखा नहीं हाथों में एक तख्ती थी। उस पर लिखा था गुटखा खाना गलत बात है। युवक का नाम शोभित पांडेय है। शोभित कपड़ा व्यापारी हैं और शहर के चौक के कोतवालेश्वर के पास रहते हैं। 
विज्ञापन


शोभित ने बताया कि वह मैच देखने के दौरान गुटखा नहीं खा रहा था, बल्कि उनके मुंह में सुपारी थी। तस्वीर और वीडियो में युवक के बगल में एक युवती भी बैठी नजर आ रही है। इस युवती को लेकर कहा जा रहा था कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है। हालांकि युवक ने यह भी सफाई दी है कि युवती उसकी बहन है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शोभित के साथ मैच देखने आए दोस्त सुधांशु ने बताया कि शोभित के पास उसके जानने वाले, दोस्तों और तमाम के फोन आए। सुधांशु के मुताबिक नेपाल तक से कुछ फोन आए और फोन करने वाले गुटखा खाते कमाल के दिख रहे हो..जैसे तमाम तंज कस रहे थे। युवक की फोटो और वीडियो वायरल होने पर हजारों लोगों ने मजेदार कमेंट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 70वें ओवर चल के दौरान जब श्रेयस अय्यर 54 और जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर थे उस दौरान युवक की तरफ कैमरा घूम गया था। सबसे पहले इस युवक का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन लिखा गया, 'ये चीजें आप केवल कानपुर स्टेडियम में देखेंगे'। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया ऐप पर 'फिर हेरा फेरी' का एक मीम शेयर कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed