फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी की बहन की इच्छा

Wed, 18 Jul 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi sister Munni can also come in politics
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो
पूर्व सांसद फूलन देवी की तरह अब उनकी बहन मुन्नी ने भी समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। एेसे में मुन्नी के राजनीति क्षेत्र में जाने की चर्चा जोरों पर है। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती हैं मुन्नी...

 

Phoolan Devi sister Munni can also come in politics
मुन्नी के राजनीति में जाने के चर्चे, सलाहकार ने बताई समाजसेवा
जालौन (उरई) महेवा ब्लाक के हीरापुर तिराहे पर प्रधानों के सम्मान समारोह के दौरान मुन्नी ने कहा कि वह भी बहन फूलन की तरह न सिर्फ निषाद समाज के लोगों बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती है। मुन्नी के इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि वह निषाद पार्टी या फिर किसी राजनैतिक दल से जल्द ही नेताओं की कतार में खड़ी दिखाई दे सकती है।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- समाज सेवा से आगे कुछ नहीं ...

Phoolan Devi sister Munni can also come in politics
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो

वहीं उनके सलाहकार आर भंडारी ने स्पष्ट किया कि मुन्नी देवी फिलहाल समाज सेवा से आगे कुछ नहीं सोच रही है। दिल्ली से आई फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी के मुख्य आतिथ्य में सर्व समाज विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन हीरापुर तिराहे पर हुआ था।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फूलन के सपनों को पूरा करना ही जीवन का लक्ष्य...

विज्ञापन
विज्ञापन
Phoolan Devi sister Munni can also come in politics
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो

गोष्ठी में मुन्नी देवी ने कहा कि जब तक क्षेत्र के लोग एक राह में नहीं चलेंगे तब तक क्षेत्र का विकास होना मुश्किल है। पूर्व सांसद फूलन समाज के लोगों को एक साथ एकजुट देखना चाहती थी, अब उनके सपनों को पूरा करना ही जीवन का लक्ष्य है। कहा कि अब तक क्षेत्र के निषाद समाज के लोगों का शोषण होता चला आ रहा है।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मेरी बहन के सपने अधूरे रह गये...

विज्ञापन
Phoolan Devi sister Munni can also come in politics
फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी की पुरानी फोटो

आज अगर बड़ी बहन फूलन देवी होतीं तो समाज व क्षेत्र के लोगों को बुरे दिन नहीं देखने पड़ते बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शिक्षा के अच्छे साधन होते, पेयजल संकट दूर होता, सरकारी नलकूप लगे होते लेकिन मेरी बहन के सपने अधूरे रह गये। उन्होंने अपील की है कि आप लोग मेरा साथ दें तो मै अपनी बड़ी बहन फूलन देवी अधूरे सपनों को साकार करने का प्रयास करुं।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- स्मृति चिह्न व शाल देकर स्वागत किया...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed