फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Phone hacked as soon as wedding card was opened, Rs 98 thousand withdrawn from account

Kanpur News: शादी का कार्ड खोलते ही फोन हैक, खाते से 98 हजार रुपये पार

Sun, 24 Aug 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Phone hacked as soon as wedding card was opened, Rs 98 thousand withdrawn from account
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने शादी का कार्ड भेजकर स्कूल के प्रधानाचार्य का फोन हैक कर लिया। इसके बाद चार बार में खाते से 98 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की। इस पर साइबर सेल ने खाता फ्रीज कर 96 हजार रुपये होल्ड करा दिए।
विज्ञापन



सनिगवां चंद्रनगरी के रहने वाले अरविंद कुमार द्विवेदी जेके कॉलोनी स्थित सरस्वती मंदिर बालघर स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को एपीके फाइल के जरिये शादी का निमंत्रण पत्र आया था। एपीके फाइल खोलते ही फोन हैक हो गया। करीब दो दिन बाद 21 अगस्त की रात में 2:42 से 2:48 के बीच में चार बार में उनके खाते से 98 हजार रुपये उड़ गए। तड़के नींद खुली तो मैसेज देख होश उड़ गए। आनन-फानन में साइबर सेल में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed