फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pharmacy Council of India has issued a new rule, the address of the college will be available three hours before the inspection

Pharmacy: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया नया नियम, निरीक्षण से तीन घंटे पहले मिलेगा कॉलेज का पता

Tue, 14 Jun 2022 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेजों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नया नियम जारी किया है। इसके तहत निरीक्षक को निरीक्षण से तीन घंटे पहले कॉलेज का पता मिलेगा। साथ ही, दो बार निरीक्षण से मना करने पर शिक्षक डिफाल्टर होंगे। 

विज्ञापन
Pharmacy Council of India has issued a new rule, the address of the college will be available three hours before the inspection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेजों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य सेनया नियम बनाया है। अब निरीक्षण करने आने वाले दूरे शहर के निरीक्षक को जिले में आने के बाद ही कॉलेज का नाम पता चलेगा। निरीक्षण से तीन घंटे पहले ही कॉलेज का नाम पता मिलेगा। निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन ही होगी। 

विज्ञापन

फार्मेसी कॉलेजों की संपूर्ण जानकारी के लिए सभी संस्थानों का निरीक्षण फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया कराती है। नए नियमानुसार जिन निरीक्षकों की ड्यूटी लगेगी उनको टेक्स्ट मैसेज या ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। निरीक्षक ड्यूटी पर जाएंगे या नहीं, इसकी  सूचना छह घंटे के भीतर देनी होगी। दो बार मना करने पर निरीक्षक को डिफाल्टर की कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। सहमति के बाद निरीक्षक के पास केवल जिले की जानकारी होगी। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि निरीक्षक को केवल स्टेशन का टिकट दे दिया जाएगा। स्टेशन पर उतरने के बाद, उनको तीन घंटे पूर्व यह सूचना मिलेगी कि उनको किस रूट पर निरीक्षण के लिए जाना होगा। कॉलेज के पास निरीक्षक की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं होगी। यह पूर्ण रूप से औचक निरीक्षण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक को छात्रों, शिक्षकों की संख्या, लैब, प्रैक्टिकल नोटबुक, उपस्थिति, उपकरण, केमिकल के बिल सहित अन्य जानकारियां जुटानी होंगी। ऑनलाइन होने वाले इस निरीक्षण की डिटेल मोबाइल एपलीकेशन पर देनी होगी। निरीक्षक अपने दिए हुए कमेंट कॉलेज को नहीं दिखा सकेंगे। विनोद शुक्ला ने कहा कि निरीक्षण में पारदर्शिता के लिए काउंसिल ने अपने नियम को अपडेट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed