फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pharmacist dies after being shot in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गोली लगने से फार्मासिस्ट की मौत, विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी

Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist dies after being shot in suspicious circumstances
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा-तीन में शनिवार देर शाम एक फार्मासिस्ट की घर में संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। कुशीनगर निवासी नीरज पांडेय (30) तात्याटोपे नगर में अपने निजी मकान में रहता था और कबीर अस्पताल में फार्मासिस्ट था।
विज्ञापन


नीरज के पिता डॉ. हीरालाल पांडेय कुशीनगर में रहते हैं। छह महीने पहले विवाद के बाद उसकी पत्नी खुशबू मायके में रह रही है। तीन दिन पहले नीरज ने बर्रा-तीन में रामस्वरूप के घर पर कमरा किराये पर लिया। बर्रा इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि शाम करीब सात बजे रामस्वरूप को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। रामस्वरूप उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि नीरज लहूलुहान पड़ा है।
विज्ञापन


 

बगल में तमंचा रखा है। एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच में खुदकुशी लग रही है। जांच जारी है। घटना से पांच दस मिनट पहले नीरज के दोस्त योगेंद्र का भाई सोनू उससे मिलने आया था लेकिन जब गोली चली तो कमरे में सोनू नहीं था। सोनू के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  शव के पास तमंचा ऐसे पड़ा मिला जैसे किसी ने उसे रखा हो।

परिचितों ने बताया कि नीरज डिप्रेशन में था। कहा था कि सबकुछ ठीक रहा तो दोबारा मिलेंगे। एसपी के मुताबिक नीरज नशीली दवाओं के इंजेक्शन भी लेने लगा था। पुलिस के मुताबिक दबौली निवासी एडवोकेट शिवराम शर्मा की बेटी खुशबू से नीरज ने 2013 में प्रेम विवाह किया था। उसके  छह साल का बेटा तेजस व साढ़े तीन साल की बेटी कनक है। नीरज के तात्या टोपे नगर स्थित घर में रहने वाली महिला से नीरज केप्रेम संबंध हो गए थे। इस वजह से उसका पत्नी से विवाद होता था। 

सिरिंज से खून निकालते वीडियो भेजता था
पुलिस ने बताया कि नीरज अपने ही हाथ से सिरिंज से खून निकालते हुए वीडियो बनाता था और ये वीडियो अपनी पत्नी समेत कई अन्य को भी भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed