फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   petrol pump worker murder case in kanpur

पेट्रोल पंप कर्मी की मौत का मामला: बेरहमी से की थी पिटाई, पसलियां भी टूटी मिलीं, अधिक खून बहने से हुई थी मौत

Tue, 21 Jun 2022 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jun 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
petrol pump worker murder case in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में शास्त्री नगर, काली मठिया निवासी छोटेलाल राजपूत (35) को नशेड़ियों ने इतनी बेरहमी से पीटा था कि उसकी छह से अधिक पसलियां तक टूट गई थीं। अंदरूनी अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हुई थी। इसका खुलासा मंगलवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


छोटेलाल राजपूत पेट्रोल पंप में काम करते थे। परिवार में पत्नी सुमन और बेटी सिद्धि है। बड़े भाई जीतू लाल ने बताया कि छोटेलाल सोमवार शाम छह बजे घर से निकले थे। रात आठ बजे दो स्कूटी सवार घर के बाहर आए और छोटेलाल को बेसुध हालात में छोड़ कर फरार हो गए। उसके कान और नाक से खून निकल रहा था। हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी व्रजनारायण सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed