Hamirpur: पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक खंभे से टकराई, रात भर पड़ा रहा…मौत, नाराज पत्नी को मनाने गया था सुसराल
Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जो नाराज पत्नी को मनाकर लाने सुसराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के निकट बांदा मार्ग में पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवगांव निवासी दिनेश पाल (35) पुत्र स्व. छोटेलाल बाइक से सुमेरपुर के स्टेशन रोड के पेट्रोल पंप में सेल्समैन था। शनिवार को वह पंप के साथियों से दशहरा मिलने के बाद शाम करीब चार बजे अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए ससुराल बांदा जनपद के खप्टिहा गांव गया था। रात में यह बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे।
पत्नी से चल रहा था विवाद
तभी नरहे बाबा के पास उसकी बाइक खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह वहीं रात भर पड़ा रहा। सुबह जब वहां से गुजरने वालों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी लाई। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसका पत्नी आराधना से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके खपटिहा में दोनों बेटे कार्तिक व वेदांत के साथ रह रही है।