फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   person who cheated in the name of getting a government job arrested

34 लोगों से कर चुका था दो करोड़ तक की ठगी: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर बनाता था शिकार, हुआ गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 12:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 12:02 PM IST
सार

नवाबगंज थाने में जून 2019 वरुण नाम के शख्स ने नौकरी के नाम पर हुई पांच लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया था। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि आरोपी ने बैंक खातों में रकम जमा कराई थी।

विज्ञापन
person who cheated in the name of getting a government job arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले सुलतानपुर निवासी शिवपूजन को गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को सचिवालय का अधिकारी बताता था। आरोपी 34 लोगों से 2 करोड़ तक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गिरोह में एक महिला भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। नवाबगंज थाने में जून 2019 वरुण नाम के शख्स ने नौकरी के नाम पर हुई पांच लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया था। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि आरोपी ने बैंक खातों में रकम जमा कराई थी।
विज्ञापन


खातों और मोबाइल नंबरों को जब ट्रेस किया गया तो सुलतानपुर निवासी शिवपूजन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खाते खंगाले गए तो पता चला कि वह 34 लोगों को ठग चुका है। दो करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन उसके खातों में हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर दोस्ती फिर ठगी
आरोपी शिवपूजन फेसबुक के जरिए शिकार तलाशता था, पहले दोस्ती करता था फिर खुद को सचिवालय का अधिकारी बताकर नौकरी का लालच देता था। उसने शिवाजी राव और अनुराग ठाकुर के नाम से भी फर्जी आईडी बना रखी थी।


सुलतानपुर के ही 17 लोग बने शिकार
जांच में पता चला कि शिकार बनाए गए 34 में से 17 लोग सुलतानपुर के ही हैं। गोंडा, प्रयागराज, जौनपुर के दो-दो, इटावा व कानपुर के एक के अलावा अन्य मध्य प्रदेश व दिल्ली के पीड़ित हैं। आरोपी कई सालों से ठगी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed