फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Permits of 150 vehicles to be cancelled for failure to renew over five years.

Kanpur News: पांच वर्ष से नवीनीकरण न कराने पर 150 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त

Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Permits of 150 vehicles to be cancelled for failure to renew over five years.
कानपुर। तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परमिट का नवीनीकरण नहीं कराने वाले 150 वाहनों के परमिट निरस्त होंगे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी।
विज्ञापन

इसके अलावा धारा-84 के तहत ओवरलोडिंग के जरिए नियमों का उल्लंघन करने के मामलों में 18 वाहनों के परमिट निरस्त करने का फैसला लिया गया। कैरेज बाई रोड एक्ट-2007 के तहत कॉमन करियर श्रेणी में छह नए पंजीकरण और पांच पंजीकरणों के नवीनीकरण के आवेदनों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से कानपुर-औरैया वाया विहारघाट मार्ग के परमिटों के नवीनीकरण संबंधी आवेदन पत्रों पर भी निर्णय लिया गया। कुछ ऐसे मार्गों पर भी फैसला लिया गया जहां निर्धारित बसें संचालित नहीं हो पा रही हैं। इन रूटों पर छोटे सार्वजनिक वाहनों, विशेषकर टाटा मैजिक, बीएस-6 फेज-2 सीएनजी एवं पेट्रोल संचालित समेत अन्य वाहनों के परमिट जारी किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। बैठक में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आरआर सोनी और संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed