फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Perfume business case: Piyush Jain compound connection with 50 countries

इत्र कारोबारी प्रकरण: 50 देशों से पीयूष जैन का कंपाउंड कनेक्शन, छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा

Tue, 28 Dec 2021 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Dec 2021 12:31 AM IST
सार

कारोबारी पीयूष जैन ने घर में लैब बना रखी थी। केमिकलों का मिश्रण कर शोध से वह कई तरह के कंपाउंड और सिंथेटिक वेस्ट तैयार करता था। फार्मूला सफल होने के बाद वह इसे महंगे दामों में साबुन, सौंदर्य उत्पाद, पान-मसाला, गुटखा जैसी कंपनियों को निर्यात करता था।

विज्ञापन
Perfume business case: Piyush Jain compound connection with 50 countries
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुर्खियों में आए कन्नौज के इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन का कारोबार दुनिया के करीब 50 देशों में फैला है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम की छापामारी में इसका खुलासा हुआ। घर, गोदाम और कारखाने से करीब दस देशों का केमिकल मिला है।
विज्ञापन


साथ ही देश और विदेशों में भेजे जाना वाला करीब 100 तरह का कंपाउंड बरामद हुआ है। टीम ने सभी के सैंपल ले लिए हैं। सोमवार को डीजीजीआई की टीम को शहर के छिपट्टी मोहल्ले में कारोबारी पीयूष जैन के घर, गोदाम और कारखाने से करोड़ों रुपये की कीमत के केमिकल मिले हैं।
विज्ञापन


ये केमिकल फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, जापान, चीन, कुवैत, इंडोनेशिया, नेपाल, सऊदी अरब और तेरान से मंगाए गए बताए जा रहे हैं।  करीब 100 तरह के केमिकल और कंपाउंड तैयार मिले हैं। दुनिया की किन-किन देशों और देश के राज्यों में इन्हें भेजा जाना था इसके दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे। टीम ने शीशियों में इनका सैंपल भरकर सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बना रखी है लैब, पीयूष करता शोध
कारोबारी पीयूष जैन ने घर में लैब बना रखी थी। केमिकलों का मिश्रण कर शोध से वह कई तरह के कंपाउंड और सिंथेटिक वेस्ट तैयार करता था। फार्मूला सफल होने के बाद वह इसे महंगे दामों में साबुन, सौंदर्य उत्पाद, पान-मसाला, गुटखा जैसी कंपनियों को निर्यात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed