{"_id":"5e857cf58ebc3e75e205fb68","slug":"people-who-returned-after-joined-nizamuddin-markaz-creating-ruckus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों के पहुंचने से मचा हड़कंप, हरदोई में 14 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों के पहुंचने से मचा हड़कंप, हरदोई में 14 पर रिपोर्ट
Fri, 03 Apr 2020 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले थे
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज जलसे में शामिल होने के बाद देश के हर कोने में लोग लौट रहे हैं। मरकज में शामिल लोगों के मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कई जिलों में मरकज में शामिल होकर लौटे जामतियों को जांच के बाद आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं कानपुर में 8 जमातियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब हरदोई में 14 जमातियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देश के कोने कोने में लाैट रहे है जमाती
- फोटो : amar ujala
इस क्रम में पिहानी क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे ने पुलिस के सहयोग से तेरह जमातियों की पहचान की है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम सात तथा बुधवार को छह जमातियों को स्क्रीनिंग कर आइसोलेशन में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जमात से जुड़े लोगों के अलावा नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि से आने वालों में मंगलवार और बुधवार को करीम नगर से 22 बिलहरी से 23 मंसूर नगर से 42, उच्चवल से 22, निपनिया से 21, मगरपुर से 8, पतौन मिश्र से 46, उसमानपुर से 21 ग्रामीणों की स्क्रीमिंग की गई। जबकि सीएचसी में 373 लोगों की मंगलवार को स्क्रीनिंग की गई है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा आदि स्थानों से से आने वाले लोगों को चौदह दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

तब्लीगी जमात के लोगों की जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
बांदा में जालौन से आई तब्लीगी जमात के 18 लोगों का मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया गया। उन्हें वापस शहर की उसी मस्जिद में भेज दिया गया जहां वो ठहरे थे। 14 दिन वहीं रहने (क्वारंटीन) को कहा गया है। किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। इनके अलावा 10 मार्च को निजामुद्दीन से लौटे बांदा के 2 युवाओं का भी मेडिकल कॉलेज में चेकअप हुआ। उन्हें भी वापस घर भेज दिया गया। उनके 14 दिन हो चुके हैं। कोई लक्षण नहीं मिले।
महोबा में मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे से लौटे नौशाद निवासी शहर के मोहल्ला पठानपुरा को घर से पुलिस ने ढूंढ कर अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद जांच रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ भेज दी। डॉक्टर गुलशेर ने बताया कि जांच आने के बाद पता चलेगा। नौशाद ने बताया कि वह 6 मार्च को जलसे में गया था 10 मार्च को लौटा था। जांच के बाद उसे घर के एक कमरे में क्वारंटीन कर दिया गया है और पुलिस तैनात कर दी गयी है।

तब्लीगी जमात के लोग हैलट लाए गए
- फोटो : amar ujala
बांदा में मदरसा के कुछ छात्रोँ के निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना पर डीएम अमित सिंह बंसल ने मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा को होम क्वारंटीन किया। छात्र व स्टाफ को मदरसे से बाहर न निकलने के निर्देश। एसडीएम सदर को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। देर रात डीएम ने जारी किया आदेश। मदरसा के 4 छात्रों को चेकअप के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, मदरसा संचालक का कहना है कि मदरसे से छुट्टी लेकर घर गए कोई छात्र वहां से निजामुद्दीन गया हो तो उन्हें जानकारी नहीं।
14 जमातियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों में वापस लौट कर आए 14 जमातियों के विरुद्ध पिहानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से एक टडियावां थाना क्षेत्र का निवासी है। गैर जनपदों और प्रदेशों से लौट कर आने के बाद भी नियमों के मुताबिक सूचना न देने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
कानपुर में तब्लीगी जमात के कई लोगों को पुलिस उर्सला अस्पताल लेकर पहुंची। उर्सला पहुंचे जमात के 8 लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। जमात के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी है।