{"_id":"5e8616ba8ebc3e77505a4a63","slug":"police-tightens-lockdown-seals-city-limits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लॉकडाउन में बढ़ाई सख्ती, शहर की सीमाएं सील, कार और बाइक लेकर निकलते हैं तो होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लॉकडाउन में बढ़ाई सख्ती, शहर की सीमाएं सील, कार और बाइक लेकर निकलते हैं तो होगी मुश्किल
Fri, 03 Apr 2020 02:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
कानपुर की सीमाओं पर तैनात अर्द्धसैनिक बल
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर की सीमाओं को पूरी से सील कर दिया गया है। सीमाओं की थाना पुलिस को निर्देश दिये गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन का न प्रवेश होगा।
लॉकडाउन में बढ़ाई गई सख्ती
- फोटो : amar ujala
कोई वाहन शहर से अन्य जिलों में जाएंगे। अगर शासन या प्रशासन ने किसी को विशेष परिस्थितियों में पास जारी किया है तो उन्हें छूट रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
शहर की सीमाएं की गईं सील
- फोटो : amar ujala
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर चार दिन पहले शहर में फंसे लोगों को बसों से उनके-उनके गंतव्यों तक भेज दिया गया था। अब किसी तरह की ढील नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ा तो होगी कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि सुबह के समय जब लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, उस दौरान बाइक पर एक और कार में दो लोगों के बैठने की अनुमति है। कार में एक ड्राइवर व एक शख्स पीछे बैठेगा।
विज्ञापन
सवारियां लेकर आते ट्रक से पूछताछ करती पुलिस एवं जवान
- फोटो : amar ujala
अगर निर्देश का उल्लंघन हुआ तो चालान किये जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस आईटीएमएस के कैमरों से भी नजर रखे हुए हैं। ऑनलाइन चालान भी किये जा रहे हैं। उन्नाव, प्रयागराज, हमीरपुर और कानपुर देहात बार्डर की निगरानी की जा रही है।