फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People who changed old notes left on fake bail

80 करोड़ के पुराने नोट बदलने वाले फर्जी जमानतों पर छूटे, सक्रिय है फर्जी कागजात लगाकर जमानत लेने वालों का गिरोह

Fri, 30 Oct 2020 01:31 AM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Oct 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
People who changed old notes left on fake bail
सांकेतिक तस्वीर
फर्जी कागजात लगाकर जमानत लेने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। 80 करोड़ के पुराने नोट बदलने का ठेके लेने वाले भी ज्यादातर आरोपी फर्जी जमानतों पर जेल से बाहर आ चुके हैं। जमानत लेने वालों ने फर्जी कागजात लगाए हैं।
विज्ञापन


एक आरोपी अनिल यादव का नाम सामने आ चुका है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने कोर्ट को पत्र लिखकर इस संबंध में दस्तावेज मांगे हैं। इसके बाद ही बाकी आरोपियों के नाम सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन


एनआईए, पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 17 जनवरी 2018 को 80 फीट रोड स्थित गगन होटल, नजीराबाद के नमस्कार होटल और स्वरूपनगर में एक बिल्डर के घर दबिश दी थी। तीनों जगहों से 80 करोड़ के 500 और 1000 के पुराने नोट बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई तत्कालीन आईजी आलोक सिंह और तत्कालीन एसएसपी अखिलेश मीणा के नेतृत्व में हुई थी। दबिश में 16 मनीचेंजर (नोट बदलवाने वाले) भी पकड़े गए थे। लखनऊ हसनगंज निवासी अनिल यादव समेत कई आरोपी फर्जी जमानतों पर रिहा हो चुके हैं।

जमानत लेने वालों ने पहचान पत्र या आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया है। जमानदारों ने नाम किसी का और फोटो किसी की लगाई। जिन वाहनों के दस्तावेज लगाए, पता चला कि ये वाहन इनके नाम हैं ही नहीं। एक-एक जमानतदार 10-15 आरोपियों की जमानत ले चुका है।

ये हुए थे गिरफ्तार
पुलिस ने स्वरूपनगर के आनंद खत्री, नजीराबाद के मोहित ढींगरा, कल्याणपुर के संतोष यादव, आंध्रप्रदेश के राजेश्वर व अली हुसैन, तेलांगना के कुटेश्वर राव, पश्चिम बंगाल के मनीष अग्रवाल व संजीव अग्रवाल, वाराणसी के संतोष पाठक व संजय कुमार सिंह, मिर्जापुर के संजय कुमार, रामाश्रय, धीरेंद्र गुप्ता, लखनऊ हसनगंज के अनिल यादव, चिनहट के ओंकार और बागपत के संतकुमार को गिरफ्तार किया था। 

फर्जी जमानत लेने वाले शहर के ही, दर्ज होगी रिपोर्ट
जमानत लेने वालों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। एसपी पश्चिम का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ये जमानतदार शहर के ही हैं। फर्जी जमानत के मामले में शहर के एक-दो बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिन्होंने पूरा फर्जीवाड़ा कराया है। 

नोट बदलने के मामले में फर्जी जमानतदार लगाकर जमानत दिलाई गई है। विस्तृत जांच की जा रही है। जमानत लेने वाले और जमानत दिलाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। केस के आरोपी भी जेल भेजे जाएंगे। कोर्ट से इस संबंध में पत्र लिखकर पूरा विवरण मांगा गया है। दस्तावेज मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed