{"_id":"61e9ad1e3b8dc251f0577d3d","slug":"people-struggled-all-day-in-the-jam-ambulance-also-got-stuck-akbarpur-news-knp6764258163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में पूरा दिन जूझे लोग, एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में पूरा दिन जूझे लोग, एंबुलेंस भी फंसी
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेट बैंक रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में स्टेट बैंक रोड पर गुरुवार को दिन भर जाम से लोग जूझते रहे। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। किसी तरह एंबुलेंस को निकाला गया। अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। इसी से यहां जाम लगता है।
स्टेट बैंक रोड से रूरा की ओर से आने वाले वाहन माती, कानपुर व सिकंदरा की तरफ जाते हैं। वहीं बाढ़ापुर संपर्क मार्ग भी इससे जुड़ा है। कस्बे में हाईवे की सर्विस लेन इस रोड से तीन संपर्क मार्गों से जुड़ी है। प्रमुख बाजार नयागंज होकर भी लोग यहीं से निकलते हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने नाली तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके बाद बची सड़क पर वाहनों को लोग खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से सड़क संकरी होने पर वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। गुरुवार दोपहर में करीब सवा दो बजे यहां जाम लग गया। पैदल राहगीरों को वाहनों के बीच आपाधापी में निकलना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद पौने तीन बजे जाम खुल सका। फिर शाम को करीब पांच बजे मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई। करीब दस मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। चालक ने हूटर बजाया तो आगे के वाहनों ने पास दिया इसके बाद एंबुलेंस निकल सकी।
लोगों को कहना है कि अब पुलिस इस रोड पर सुचारू यातायात को लेकर बेपरवाह हो गई है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली व यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सड़क सीमा में वाहनों को खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।