फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   people of village forced teenager to marry

सुल्तानपुर से गेहूं की कटाई करने आई थी, गांव के लोगों ने जबरन शादी करा दी, फिर...

Sun, 29 Apr 2018 07:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Apr 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
people of village forced teenager to marry
डेमो पिक

इटावाः सुल्तानपुर जिले के एक का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सराय ऐसर में गेहूं की कटाई करने के लिए आया था। उस मजदूर परिवार के साथ एक किशोरी भी थी। सराय ऐसर में रहने के दौरान किशोरी को गांव के एक युवक से प्रेम सम्बंध हो गया। दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। गांव के लोगो ने इस शादी का विरेध किया था। जिसके लिए एक पंचायत भी हुई थी। वही लडकी के माता पिता शादी करने के लिए तैयार थे। बाद में उन्होने बिना गांव वालों की जानकारी गांव के गाहर एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। 

विज्ञापन


जब इस शादी की जानकारी किशोरी के बहनोई फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सिगेमई निवासी मान सिंह पुत्र बाबू राम को हुई तो उसने इस सम्बंध में सिविल लाई थाने में प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी साली को बंधक बनाकर गांव के लोगों ने जबरन शादी करा दी।

विज्ञापन


मान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शादी करने वाले युवक अखिलेश पुत्र रनवीर सिंह के अलावा ग्राम प्रधान महेंद्र पाल , महेद्र पाल की पत्नी प्रधान के पिता रनवीर व लालू सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी ने अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि फिरोजाबाद का परिवार काफी दिनों से सराय ऐसर में आता है वही लडकी का गांव के अखिलेश से प्रेम सम्बंध हो गया। दोनों के परिवार शादी करने के लिए तैयार थे। जब इसकी जानकारी प्रधान को हुई तो उन्होने नाबालिग की गांव में शादी कराने से इंकार कर दिया। बाद में उन लोगों ने गांव के बाहर एक मंदिर में शादी कर ली। लेकिन जब उसके बहनोई ने तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जारही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वही गांव के प्रधान मलखान सिंह ने बताया कि दोनों परिवार राजी थे । लेकिन जब उन्हे पता चला कि लडकी नाबालिग है तो उन्होने गांव में शादी करने से इंकार कर दिया। बाद मे उन लोगों ने बिना लोगों की जानकारी के मंदिर में शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed