{"_id":"60fc6c758ebc3e584b26e343","slug":"people-forgot-covid-rules-regarding-vaccination-akbarpur-news-knp642207896","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर लोग कोविड नियम भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर लोग कोविड नियम भूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोरोना टीकाकरण कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोग कोविड नियमों की जमकर अनदेखी कर रहे हैं। इस पर न अफसर ध्यान देर रहे हैं और न ही वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी। ऐसे ही बिना मास्क के पहुंचने वाले लोगों से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
भले कोरोना मरीजों की संख्या अब घट गई हो, लेकिन कोविड नियमों का पालन करने की जरूरत अभी भी है। इसके बाद भी लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जो कभी पर लोगों पर भारी पड़ सकती है। इसके अलावा जिले के टीकाकरण केंद्रों पर इस समय खूब भीड़ उमड़ रही है।
लोग वहां कोविड नियमों का पालन करना तो दूर बिना मास्क के लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। रसूलाबाद, झींझक, हवासपुर आदि अस्पतालों में शनिवार को खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों को जमकर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई। बड़ी बात यह है कि वहां कोई रोकने वाला नहीं दिखा।
विज्ञापन
38 केंद्रों पर 5385 लोगों ने कराया टीकाकरण
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को 38 केंद्रों पर 5385 लोगों का टीका कराया गया। इस दौरान अस्पतालों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। 3382 युवाओं ने भी टीका लगवाया। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। अब जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने लगी है। शनिवार को 11 अस्पतालों के 38 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। देर शाम तक 5385 लोगों ने टीका लगवाया।
पहली डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा रही। वहीं 659 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सबसे ज्यादा रसूलाबाद क्षेत्र में 981 लोगों का टीकाकरण किया गया। जबकि सबसे कम मैथा क्षेत्र में 95 लोगों का ही टीकाकरण हो सका।
रसूलाबाद अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि पांच जगहों पर टीकाकरण किया गया है। सुंदरपुर में 206, लालू में 151, बिरहुन में 160, बहादुरपुर में 110, सीएचसी में 191 लोगों का टीकाकरण किया गया। नोडल अफसर ने बताया कि रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। सोमवार को लोग टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचे।
पुखरायां व देवीपुरा में 802 लोगों को लगा टीका
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां व देवीपुर के साथ कैंपों में शनिवार को 802 लोगों के टीका लगाया गया। अब यहां पर वैक्सीन खत्म हो गई। पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि सीएचसी में 169 लोगों के टीके लगाए हैं। वही अमरौधा एमअेआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय में 202 लोगों के टीक लगाए गए। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई।
वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी में 141, अकोढ़ी में 150 और सुखसौरा में 140 लोगों के टीके लगाए गए है। वैक्सीन खत्म हो गई। सोमवार को वैक्सीन मिलने के बाद टीका लगाया जाएगा।