फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People celebrates Eid Al Adha amidst corona under strict covid guidelines in Kanpur

कानपुर: ईद-उल-अजहा आज, कोरोना गाइडलाइन के तहत होगी नमाज, बंद जगहों पर होगी कुर्बानी

Wed, 21 Jul 2021 09:11 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 21 Jul 2021 09:11 AM IST
सार

कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार की गाइडलाइन के तहत मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाजें अदा की जाएंगी। ईदगाहों पर ताला बंद कर दिया जाएगा। इस पर उलेमा व ईदगाह कमेटियों ने पहले ही फैसला ले लिया है। 
 

विज्ञापन
People celebrates Eid Al Adha amidst corona under strict covid guidelines in Kanpur
eid

विस्तार

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बुधवार को मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार दूसरी बार मनाए जा रहे इस त्योहार में इस बार भी ईदगाहों में बकरीद की नमाज नहीं होगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार की गाइडलाइन के तहत मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाजें अदा की जाएंगी। 

विज्ञापन


ईदगाहों पर ताला बंद कर दिया जाएगा। इस पर उलेमा व ईदगाह कमेटियों ने पहले ही फैसला ले लिया है। क्योंकि ईदगाहों में नमाज अदा करने की वजह से भीड़ अधिक होती और संक्रमण का खतरा रहता। मस्जिदों में नमाजी अधिक होने पर एक या कई बार नमाजें होंगी। इसके अलावा जानवरों की कुर्बानी बंद जगहों पर दी जाएगी।
विज्ञापन


त्योहार के मद्देनजर रात तक हुई खरीददारी
ईद-उल-अजहा के एक दिन पहले शाम से लेकर रात तक बाजार गुलजार रहे। नए कपड़ों से लेकर जूते चप्पल आदि  सामान खरीदने के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ दिखी। हलीम कॉलेज मैदान में लगे बकरा बाजार में बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरे भी खरीदे गए। एक दिन पहले ग्रामीण क्षेत्रों से आए पशुपालकों ने दाम कुछ कम कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए मुहल्लों की सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। बाजारों में बेकनगंज, पीरोड, शिवाला, नवीन मार्केट, गुमटी की बाजारों और शॉपिंग मॉल्स में खरीददारी हुई। ज्यादातर रेडीमेड गारमेंट्स, जूते, चप्पल, इत्र, टोपी, रुमाल, चूड़ियां और श्रंगार के सामानों की खरीददारी रात तक होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed