{"_id":"5c76bcc3bdec22738a4757f8","slug":"people-became-happy-and-astonished-to-see-dm-s-simplicity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां जी उठिये...मैं डीएम हीरालाल हूं, एक ऐसा नजारा जिसे देख सब गदगद हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां जी उठिये...मैं डीएम हीरालाल हूं, एक ऐसा नजारा जिसे देख सब गदगद हो गए
Wed, 27 Feb 2019 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ चाय पीते डीएम हीरा लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह का समय और ठंडी हवाओं की वजह से अच्छी खासी ठिठुरन...वृद्धाश्रम में शरण लिए सभी बुजुर्ग अपने बिस्तरों में सिकुड़े हुए थे। इसी दौरान आवाज आई...मां जी, उठिये। चाय पी लीजिए, मैं डीएम हीरालाल हूं। यह सुनते ही लाइन से पलंगों पर लेटे सभी बुजुर्ग हड़बड़ाकर उठ बैठे।
डीएम एक एक करके सभी के बिस्तर पर जाकर बैठे। उनकी हालचाल पूछा और साथ बैठकर चाय पी। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला के पास वह बैठे थे। तभी बुजुर्ग महिला ने उन्हें बताया कि उनकी शॉल कहीं गुम हो गई है। डीएम सफेद रंग की नई शाल गले में डाले हुए थे।
उन्होंने तुरंत अपनी शॉल बुजुर्ग महिला को ओढ़ा दी। लौटते समय नवाब टैंक के पास फुटपाथ पर खुली चाय की दुकान के पास कार रुकवाकर तरह चाय पी। दुकानदार रज्जन कुशवाहा अपनी दुकान पर डीएम को चाय पीता देख गदगद हो गए। लोगों को आनंदित और आश्चर्यचकित कर देने वाला ये पल यूपी के बांदा जिले का है।