{"_id":"63636e7c19a2865fcb47b1dc","slug":"people-beat-up-the-soldier-celebrating-rangraliya-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की रंगरलियां: नग्न अवस्था में लोगों ने जमकर पीटा, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था घर, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की रंगरलियां: नग्न अवस्था में लोगों ने जमकर पीटा, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था घर, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 03 Nov 2022 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:17 PM IST
सार
सुमेरपुर कस्बे में एक सिपाही को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में प्रेमिका से मिलने जाना सिपाही को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे नग्न अवस्था में पकड़कर धुन दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में अभी यातायात प्रभारी के दुकानदारों के साथ मारपीट कर सामान फेंकने का विवाद थमा भी नहीं और खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक और वीडियो वायरल हो रहा है। सुमेरपुर थाने में कई साल से तैनात जनपद जौनपुर निवासी सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था। इसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था। बुधवार रात जब सिपाही अमन सिंह काली पल्सर से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद होकर रंगरलियां मना रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्ध नग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। सदर क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत रिपोर्ट भेजें।