{"_id":"616733cf93bab73566671780","slug":"people-are-increasing-the-strength-of-the-party-by-joining-the-sp-it-will-bring-a-big-victory-in-the-elections-akbarpur-news-knp6581593103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से जुड़कर लोग बढ़ा रहे पार्टी की ताकत, चुनाव में दिलाएगी बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से जुड़कर लोग बढ़ा रहे पार्टी की ताकत, चुनाव में दिलाएगी बड़ी जीत
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़े सपा में शामिल हुए पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि खुशी इस बात की है कि समाजवादी पार्टी में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। पूर्व सांसद राजाराम पाल को इस बात की बधाई देते हैं कि उन्होंने सपा के प्रति आस्था जताई। उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान, अखिलेश कटियार, डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा, केके सचान, मिथलेश कटियार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सपा से जुड़कर ताकत बढ़ाई है। यही ताकत चुनाव में बड़ी जीत दिलाएगी। चुनाव से पहले पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
जनसभा में अखिलेश ने कार्यक्रम स्थल के पास स्थित अमूल दुग्ध प्लांट लगवाने का जिक्र किया। कहा कि सपा ने ही अमूल प्लांट लगाकर किसानों को दूध की अच्छी कीमत दिलाने का काम किया। जनता से सवाल करते हुए कहा कि बताइए भाजपा सरकार में कौन सा ऐसा प्लांट जिले में लगाया गया है। कहा कि अमूल प्लांट से हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं भीड़ से लगा रहा जाम
माती स्थित जनसभा स्थल में जिले के अकबरपुर रनियां, भोगनीपुर, रसूलाबाद व सिकंदरा समेत चारों विधान सभा से कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव के दावेदार अपनी ताकत दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं के हुजूम लेकर पहुंचे।
इससे दोपहर दो बजे के बाद से ही माती मुख्यालय, हाईवे के सर्विस रोड पर जाम की स्थित हो गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। वहां पुलिस बल को जाम न लगने देने की हिदायत दी।
हालांकि कार्यक्रम समापन पर कार्यकर्ताओं की भीड़ एक साथ सड़क पर आ गई। इससे माती मुख्यालय रोड, कानपुर झांसी हाईवे की सर्विस रोड में करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। पुलिस लाठी पटककर लोगों को हटाने का काम करती रही।