{"_id":"58481a044f1c1be1594495d4","slug":"paytm-network-weak-support-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम से कैसे करें भुगतान, आड़े आ रही नेटवर्क प्रॉब्लम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम से कैसे करें भुगतान, आड़े आ रही नेटवर्क प्रॉब्लम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 07:50 PM IST
सार
- अधिकतर ग्राहक नहीं कर पा रहे पेटीएम से भुगतान
- नेटवर्क की भी समस्या, बढ़ा स्वाइप मशीनों का इस्तेमाल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबार में आए नगदी के संकट से परेशान व्यापारी ऑनलाइन भुगतान केविकल्प को तेजी से अपना रहे हैं। मध्य वर्ग के बीच लोकप्रिय सीसामऊ में बीते 10 दिनों में पेटीएम, स्वाइप मशीन आदि ऑनलाइन माध्यमों के इस्तेमाल में जबर्दस्त तेजी आई है। हालांकि नेटवर्क की परेशानी और ग्राहकों के बीच जागरूकता न होने से इस बाजार में पेटीएम सफल नहीं हो पाया है। इसके चलते बाजार के अधिकतर दुकानदारों ने स्वाइप मशीनें लगवा ली हैं। अन्य दुकानदारों ने इसके लिए आवेदन कर दिए हैं।
नेटवर्क-जागरूकता बिना पेटीएम बना शोपीस
बाजार स्थित उत्तम देशराज स्टोर के नरेश कुमार पिंटू ने बताया कि स्वाइप मशीन के साथ ही पेटीएम भी लगवा लिया है। ज्यादातर ग्राहकों को पेटीएम इस्तेमाल करने का तरीका ही नहीं मालूम है। कई बार नेटवर्क केकारण पेमेंट नहीं हुआ। बीते 10 दिनों में पेटीएम से सिर्फ एक भुगतान हुआ है।
जैन ज्वैलर्स के नीरेश कुमार जैन ने बताया कि तीन दिन पहले ही पेटीएम लगवाया है। अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है। ग्राहकों को इसका इस्तेमाल मालूम ही नहीं हैं। प्रियंका गारमेंट के विकास कालरा ने कहा कि दुकान में पेटीएम के साथ ही स्वाइप मशीन भी लगवा रखी है। अभी मध्य वर्ग के ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।
विज्ञापन
जल्द लगवाएंगे पेटीएम
बाजार के दुकानदार शिवम पोरवाल ने कहा कि करेंसी की किल्लत के कारण व्यापार प्रभावित है। तीन-चार सौ रुपये के भुगतान पर ग्राहक 2000 का नोट देते हैं। कैशलेस माध्यमों के बिना काम करना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। हालांकि ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों की संख्या सीमित है। भावी जरूरतों के लिहाज से ऑनलाइन लेन-देन के तरीकों की जानकारी जुटा रहा हूं। जल्द ही पेटीएम के लिए आवेदन करूंगा।