फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Payment of 57 gram panchayats hung due to flying

साफ्टवेयर से उड़ 57 ग्राम पंचायतों का डाटा, भुगतान लटका

Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Payment of 57 gram panchayats hung due to flying
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लाक की 58 में से 57 ग्राम पंचायतों का डाटा प्रिया सॉफ्ट नाम के साफ्टवेयर से गायब हो गया। इससे इन ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और 14वें वित्त से कराए गए काम का भुगतान फंस गया है। इससे प्रधानों में हड़कंप मच गया। डीपीआरओ ने पंचायती राज निदेशक को रिपोर्ट भेज कर डाटा रिकवरी कराने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की कार्य योजना से लेकर भुगतान तक का विवरण पंचायती राज विभाग के प्रिया साफ्ट नाम के सॉफ्टेवयर पर फीड होता है। इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रधानों की ओर से कराए गए कामों का भुगतान संबंधित फर्मों को किया जाता है। सरवनखेड़ा ब्लाक की 58 ग्राम पंचायतों में करबक को छोड़कर बाकी 57 का डाटा सॉफ्टवेयर में नहीं दिख रहा है। इससे भुगतान संबंधी सभी काम रुक गए। गांवों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित भुगतान के लिए कई प्रधान सोमवार को ब्लाक पहुंचे तो उन्हें यह समस्या बताई गई। मामले की जानकारी डीपीएम सुशील कुमार को दी गई। उन्होंने डीपीआरओ शिवशंकर सिंह को अवगत कराया।
विज्ञापन

डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास चल रहा है। उच्चाधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही डाटा रिकवर कराकर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed