फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pay fees, get sanitation done at home

फीस चुकाएं, घर बैठे सेनिटाईजेशन कराएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Pay fees, get sanitation done at home
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। अब शहरवासी शुल्क चुकाकर अपने घर में सेनिटाईजेशन करा सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए निजी फर्मों का चयन कर लिया है। साथ ही सेनिटाईजेशन की दरें भी तय कर ली हैं। एक फर्म कवर्ड एरिया के लिए 1.20 रुपए प्रति स्क्वायर फीट और दूसरी कवर्ड एरिया के लिए 3 रुपए और ओपन एरिया के लिए 2 रुपए प्रति स्क्वायर फीट शुल्क लेगी। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में सेनिटाईजेशन कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण क्षेत्र के लोग अपने अपने घरों में सेनिटाईजेशन कराने के लिए नगर निगम कर्मियों पर दबाव बनाते हैं। कई लोगों ने नगर निगम में भी घरों के अंदर सेनिटाईजेशन के लिए आवेदन पत्र दिए थे। इसके मद्देनजर नगर निगम में यूज एंड पे के आधार पर डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक सेनिटाईजेशन कराने के लिए निजी फर्मों से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। तीन फर्मों ने विभिन्न आवासीय, व्यवसायिक व अन्य संपत्तियों में सेनिटाईजेशन करने के लिए अपनी-अपनी दरें नगर निगम को बताई थी। न्यूनतम दरें देने वाली दो फर्मों को निगम ने यूज एंड पे के आधार पर सेनिटाईजेशन कराने के लिए अनुमति दी है। निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक दादा नगर की राधा रानी केमिकल ने 1.20 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से कवर्ड एरिया में सेनिटाईजेशन कराएगी। वही विजयनगर की फर्म मैसर्स फ्रेगरेंस सॉल्यूशन ने ओपन एरिया के लिए 2 रुपए और कवर एरिया के लिए 3 रुपए प्रति वर्ग फीट की दरों पर सेनिटाईजेशन कराएगी। इच्छुक शहरवासी सेनिटाईजेशन के लिए राधारानी केमिकल के मोबाइल नंबर 9935 886886 और फ्रेगरेंस सॉल्यूशंस के 7905 512 810 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed