फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients complain, samples are turning into hallucinatory pathology, Dr. Kala said the work of e hospital is n

Kanpur: मरीजों की शिकायत, हैलट पैथोलॉजी में बदल जा रहे हैं सैंपल, डॉ. काला बोले- ई-हॉस्पिटल का काम पूरा नहीं

Thu, 02 Nov 2023 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 02:16 PM IST
सार

Kanpur News: प्राचार्य डॉ. काला ने एमएलसी से कहा कि एनआईसी से कनेक्शन दिलवा दें, जिससे ई-हॉस्पिटल चलने लगे। रोगी को रिपोर्ट के लिए आना नहीं पड़ेगा, ऑन लाइन मिल जाया करेगी।

विज्ञापन
Patients complain, samples are turning into hallucinatory pathology, Dr. Kala said the work of e hospital is n
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में 24 घंटे संचालित पैथोलॉजी में रोगियों के सैंपल बदल जा रहे हैं। इससे रोगियों से दुबारा सैंपल लिए जाते हैं और जांच रिपोर्ट आने में देर हो जाती है। यह शिकायत रोगियों ने एमएलसी अरुण पाठक से की। इस पर एमएलसी पाठक पैथोलॉजी पहुंचे गए और अधिकारियों को तलब कर लिया।

विज्ञापन

पैथोलॉजी में उन्हें कई और कमियां मिली, जिस पर अधिकारियों को सचेत किया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि सैंपल बदलता नहीं है। कभी-कभी खराब हो जाता है, जिससे दूसरा लेना पड़ता है। बुधवार को एमएलसी अरुण पाठक हैलट पहुंचे। वहां बैठे मरीज से पूछा किस लिए यहां पर बैठे हैं?
विज्ञापन

रोगी ने बताया कि कल जांच कराई थी आज फिर दुबारा 90 किलोमीटर दूर गांव से आए। स्टाफ ने बताया कि सैंपल ही बदल गया। दुबारा सैंपल देना पड़ेगा। दुबारा सैंपल दिए चार घंटे हो गए, रिपोर्ट नहीं मिली। एक सप्ताह पहले मम्मी ने भी जांच के लिए सैंपल दिया। उनकी रिपोर्ट लेने गए तो भी दुबारा सैंपल के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच कराने के निर्देश
इस पर एमएलसी पाठक पैथोलॉजी में गए और अधिकारियों को बुलवाया। मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष पहुंच गए। उन्होंने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए। रोगियों को तुरंत जांच करवाई गई।

एनआईसी से कनेक्शन दिलवा दें, ई-हॉस्पिटल चलने लगेगा
विभागाध्यक्ष ने बताया कि हर सैंपल पर बार कोड रहता है, जिससे सैंपल बदल नहीं सकता। कभी-कभी खराब हो जाता है। प्राचार्य डॉ. काला ने एमएलसी से कहा कि एनआईसी से कनेक्शन दिलवा दें, जिससे ई-हॉस्पिटल चलने लगे। रोगी को रिपोर्ट के लिए आना नहीं पड़ेगा, ऑन लाइन मिल जाया करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed