फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients added to OPD register on the day of absence, investigation will be done

Kanpur News: अनुपस्थिति के दिन ओपीडी रजिस्टर में चढ़ा दिए मरीज, होगी जांच

Sat, 16 Dec 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patients added to OPD register on the day of absence, investigation will be done
कानपुर देहात। डेरापुर सीएचसी में गुरुवार को एक महिला डॉक्टर अनुपस्थित थी। अगले दिन उपस्थित होकर ओपीडी रजिस्टर में अनुपस्थित वाले दिन के भी मरीज दर्ज कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने डॉक्टर से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएचसी में गुरुवार को एसीएमओ डॉ. मोहन झा पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी सचान अनुपस्थित मिली। इस पर एसीएमओ ने वेतन रोकते हुए कार्रवाई की बात सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक से कही। शुक्रवार को डॉ. मीनाक्षी सचान सीएचसी पहुंची और उन्होंने सारे मरीज गुरुवार की ओपीडी दर्ज कर दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पूरी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. एके सिंह को दी। सीएमओ ने डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक को जांच करने के आदेश दिए हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि डॉ. मीनाक्षी ने गलती से शुक्रवार के मरीज को गुरुवार में दर्ज कर दिया था। बुधवार को उनकी जिला अस्पताल महिला अस्पताल में ड्यूटी थी। इस वजह से वह गुरुवार को छ्ट्टी पर थी। वहीं, शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा सीएचसी डेरापुर पहुंचे तो उन्हाेंने डॉ. ज्योति को अनुपस्थित कर पूरी सीएचसी का निरीक्षण किया। इस पर डॉ. अशोक ने बताया कि रविवार को मेला ड्यूटी करने की वजह से डॉ. ज्योति को छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन


अधीक्षक पर लगाया रुपये मांगने का आरोप
अनुपस्थित करने के बाद गुरुवार को डॉ. मीनाक्षी सीएमओ कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सीएमओ को शिकायत दी। इस पर सीएमओ ने डॉ. अशोक से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं डॉ. अशोक का कहना है लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीसीटीवी बताएगा सच
डेरापुर सीएचसी में तैनात डॉ. मीनाक्षी सचान के कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसकी निगरानी शासन से होती है। अगर इसकी जांच कराई जाए तो डॉक्टर पर लगे आरोपों का पूरा सच सामने आ जाएगा।

------
किन परिस्थितियों में डॉक्टर ने अनुपस्थित वाले दिन में मरीज ओपीडी रजिस्टर में दर्ज किए। इस पर अधीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए हैं। पूरी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डा. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed