फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patient assistants, not attendants, will pull stretchers and wheelchairs.

Kanpur News: तीमारदार नहीं मरीज सहायक खींचेंगे स्ट्रेचर व व्हीलचेयर

Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Patient assistants, not attendants, will pull stretchers and wheelchairs.
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज का पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अंबरीश ने महिला व पुरुष अस्पताल का जायजा लिया। तीमारदारों को व्हीलचेयर खींचते देख उन्होंने नाराजी जाहिर की। साथ ही मरीजों को लाने ले जाने के लिए 24 मरीज सहायकों की तैनाती की। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी सुरक्षा गार्डों को दी। उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता मरीज हित है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य को निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एक भी फार्मासिस्ट मौजूद न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ट्रामा सेंटर, ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही डाॅक्टरों व मरीजों से बात कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई परखी। वहीं, एक मरीज को व्हीलचेयर पर तीमारदार पर बैठाकर तीमारदार ले जाता दिखा। इस पर उन्होंने आउट सोर्सिंग के तहत भर्ती किए गए करीब 24 मरीज सहायकों की ड्यूटी मरीजों को लाने और ले जाने के लिए लगाई। उन्होंने इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सुरक्षा गार्डों को सौंपी है। कहा एक भी तीमारदार व्हीलचेयर घसीटता मिला तो मरीज सहायक व निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले सुरक्षा गार्डों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही प्रसव के लिए आने वाली गर्भवतियों की सुगमता को लेकर महिला अस्पताल की खराब लिफ्ट को सही कराने पर जोर दिया। उन्होंने एसएनसीयू की व्यवस्थाओं को देखा और प्रभारी डॉ. अवधेश गुप्ता सहित स्टाफ की सराहना भी की। प्रिंसिपल ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी ड्रेस में नहीं मिले।
विज्ञापन

.......................
बयान .....
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड से नदारद फार्मासिस्टों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को ड्रेसकोड का पालन के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में जो भी खामियां मिलीं हैं उनमें सुधार करने के लिए कहा गया है। मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अंबरीश गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed