फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patient admitted in Hallet Hospital missing, coronavirus in kanpur

कानपुर: हैलट में भर्ती मरीज लापता, बेटी बोली- यही बता दो मर गए हैं क्या, प्रबंधन मौन

Sat, 24 Apr 2021 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Apr 2021 12:00 PM IST
सार

सुनीता राठौर पिछले तीन दिनों से हैलट के वार्ड-वार्ड जाकर पिता को खोजने की कोशिश कर रही हैं। अस्पताल प्रबंधन भी नहीं जानता वह कहां हैं।

विज्ञापन
Patient admitted in Hallet Hospital missing, coronavirus in kanpur
सुनीता राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पापा का इलाज कहां चल रहा है, वह जिंदा भी हैं या नहीं, अगर जिंदा नहीं हैं तो कोई यही बता दे.. आखिर वह हैं कहां? यह सवाल चीत्कार के रूप में हैलट की इमरजेंसी के बाहर जमीन पर बैठी सुनीता राठौर बार-बार पूछ रहीं थीं। यहां न कोई सुनने वाला था न ही कोई बताने वाला।
विज्ञापन


वह पिछले तीन दिनों से हैलट के वार्ड-वार्ड जाकर पिता को खोजने की कोशिश कर रही हैं। अस्पताल प्रबंधन भी नहीं जानता वह कहां हैं। दरअसल, सुनीता राठौर ने 119 ईडब्ल्यूएस कालोनी, गुजैनी निवासी पिता सोनेलाल (70) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 19 अप्रैल को हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


21 अप्रैल को दामाद प्रेम सिंह सुनीता के साथ सामान लेने इमरजेंसी से बाहर गए और थोड़ी देर बाद लौटे तो सोनेलाल बेड पर नहीं थे। न मेडिकल स्टाफ ने उन्हें जाते देखा न ही गार्डों ने। सिर्फ इतना बताया गया कि फ्लू वार्ड में पता लगाओ, तब से दोनों फ्लू वार्ड, न्यूरो भवन, अस्पताल के विभिन्न वार्डों, मेटरनिटी विंग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने वाली फाइल में भी पता गलत दर्ज किया गया है। कोविड कमांड सेंटर से भी जानकारी नहीं मिली। उधर, हैलट की कार्यवाहक एसआईसी डॉ. रीता गुप्ता ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर उनका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed