फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Patali Ganga appeared in hamirpur, Water stream broke out from dry land, people are worshiping as miracle

पताली गंगा प्रकट हुईं: सूखी जमीन से फूट पड़ी जलधारा, चमत्कार समझ लोग कर रहे पूजा

Wed, 20 Jul 2022 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

ललपुरा थाना क्षेत्र में अचानक सूखी धरती से जलधारा निकल पड़ी। जिले में मानसून की बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पाताली गंगा मानकर पूजा पाठ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Patali Ganga appeared in hamirpur, Water stream broke out from dry land, people are worshiping as miracle
ललपुरा थाना क्षेत्र में निकली जलधारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड की प्यासी धरती से अचानक जल धारा फूट पड़ी है, जिसको देख कर ग्रामीण हैरान हैं। वहीं, लोग इसे पाताली गंगा मान कर पूजा अर्चना करने लगे हैं। बता दें कि अभी तक इस इलाके में मानसून की बारिश नहीं हुई है। ऐसे में धरती से पानी निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन

संत ध्यानीदास बाबा ले चुके हैं समाधी
बता दें कि ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव के बाहर बेतवा नदी का किनारा है। यहां बेतवा नदी से 25 से 30 फिट की ऊंचाई पर एक मिटटी के टीले से जल धरा बह निकली है। जलधारा से निकला पानी साफ है। स्थानीय निवासी रामकृपाल सिंह और सुयंबर ने बताया कि संत ध्यानीदास बाबा, जो अब समाधी ले चुके हैं। उन्होंने यहां बरसों तपस्या की थी। तब से ही यहां से पानी बह रहा है।

विज्ञापन

पताली गंगा हुईं प्रकट, पूजा अर्चना कर रहे लोग
वहीँ मौके पर मौजूद शिव बहादुर और हिमांशू सिंह ने बताया कि यह पाताली गंगा हैं, जिसका पानी पीने या इससे नहाने से बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जल धरा कई सालों से बह रही है। इसे स्थानीय लोग आस्था से जोड़ कर देख रहे हैं और इसे एक महात्मा द्वारा तपस्या किए जाने से पानी निकलना बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed