फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers in train-18 served a ruckus after serving dry samosa and kachori

ट्रेन-18 में यात्रियों ने सूखा समोसा और कचौड़ी परोसने पर काटा हंगामा, बोले पानी नहीं और नाश्ता बासी

Sun, 13 Oct 2019 10:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Passengers in train-18 served a ruckus after serving dry samosa and kachori
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) का एसी प्लांट खराब होने से यात्री बंद बोगी में परेशान हो गए और हंगामा किया। कूलिंग न होने की शिकायत पर इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन पर चेयरकार की सी-11 से  सी-14 कोच में बैठे तमाम यात्री बाहर निकल आए। इसके अलावा कोच के टॉयलेट में पानी खत्म हो गया था और वाश बेसिन के सेंसर भी खराब थे।
विज्ञापन


खराब खाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई। हंगामे की सूचना पर एडीआरएम समेत सभी बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और आश्वासन दिया कि ट्रेन चलने में कूलिंग दुरुस्त हो जाएगी। इसके बाद भी यात्री नहीं माने, इस पर इलाहाबाद से कानपुर तक ट्रेन पर अफसर सवार होकर आए। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन सवा घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


 

Passengers in train-18 served a ruckus after serving dry samosa and kachori
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
यहां पर डिनर चढ़ाया गया और ट्रेन रवाना की गई। वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों का कहना था कि कूलिंग न होने की वजह से गर्मी के मारे उनका हाल बेहाल रहा। किसी तरह वह वाराणसी से इलाहाबाद तक आए। रनिंग स्टाफ ने मरम्मत करने की कोशिश की लेकिन कूलिंग बहुत कम रही। ट्रेन इलाहाबाद में एक घंटे खड़ी रही।

यात्रियों के हंगामे पर इलाहाबाद से सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित और इलाहाबाद गए कानपुर सेंट्रल के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय भी ट्रेन से कानपुर तक आए। रनिंग स्टाफ ने रास्ते में पानी की समस्या और वाश बेसिन के सेंसर की समस्या दूर की। हालांकि सी-13 में यह दिक्कत बनी रही। सी-6 के छह यात्रियों ने शिकायत पेटिका में खराब खाने की शिकायत दर्ज कराई।

कहा कि ब्रांडेड होने के बाद भी सूखा समोसा और कचौड़ी परोसी गई है। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन सवा घंटे की देरी से शाम 7:42 बजे आई। इसके बाद ट्रेन में रात का खाना चढ़ाया गया। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी स्टाफ ने खामी को दूर किया। कूलिंग स्तर सामान्य बनाने के लिए ट्रेन को 30 मिनट तक इलाहाबाद में रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed