{"_id":"93ce4e940e95135adc4585e6cf474b74","slug":"passenger-train-stopage-on-patra-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पतरा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का होगा ठहराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतरा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का होगा ठहराव
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा क्षेत्र स्थित दो वर्ष पहले बने पतरा रेलवे स्टेशन में अब पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। ग्रामीणों की मांग पर पतरा रेलवे स्टेशन पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव किया गया है। ट्रेन ठहराव होने से कानपुर व इटावा की ओर से जाने वाले यात्रियों को भटकना नहीं होगा। करीब दो वर्ष पहले रूरा और रोशनमऊ रेलवे स्टेशन के बीच पतरा गांव को सौगात देते हुए तत्कालीन सांसद राजाराम पाल ने शिलान्यास किया था। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका था। यात्रियों को कानपुर या इटावा जाने के लिए रूरा रेलवे पहुंचना पड़ता था। ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के लिए कई बार शिकायती पत्र दिया। स्थित जस की तस बनी रही। शनिवार को इलाहाबाद मंडल से पतरा रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन ठहराव की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल बना रहा। रूरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवलाल पाल ने बताया कि इलाहाबाद मंडल की ओर से पतरा रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन लाइन की पैसेंजर ट्रेन स्टापेज के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क रोहित कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन