{"_id":"69fa4a86127eede4470802e9","slug":"parul-satyam-dr-afzal-and-team-stayed-at-satyam-hotel-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1513948-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सत्यम होटल में रुके थे पारुल, सत्यम, डॉ. अफजल और टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सत्यम होटल में रुके थे पारुल, सत्यम, डॉ. अफजल और टीम
विज्ञापन
कानपुर। शहर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट में पुलिस ने मंगलवार शाम कल्याणपुर के सत्यम होटल से रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्य बरामद किए। यहां 29 मार्च 2026 को मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर, बिहार के बेगूसराय के आयुष, डॉ. अफजल, परवेज सैफी और अन्य टीम के रुकने की जानकारी मिली है। पुलिस ने होटल संचालक से पूर्व में दस्तावेज मांगे थे लेकिन लगातार टरकाने के बाद पुलिस फोर्स के पहुंचने पर साक्ष्य सौंपे।
रावतपुर पुलिस किडनी ट्रांसप्लांट मामले में आहूजा हॉस्पिटल के डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, रोहित तिवारी, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी को जेल भेज चुकी है। मुदस्सर अली सिद्दीकी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वह भी जेल में है।
केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल में 29 मार्च को पारुल तोमर को आयुष की किडनी लगाई गई थी। ऑपरेशन के बाद पारुल को पनकी कल्याणपुर रोड स्थित प्रिया हॉस्पिटल और आयुष को मेडलाइफ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। पुलिस जांच में ट्रांसप्लांट करने के लिए तीन कारों से लोगों के आने की जानकारी हुई है। एक कार में मुदस्सर अली सिद्दीकी, कुलदीप सिंह राघव और नरेंद्र तोमर थे। दूसरी कार में डॉ. अफजल, परवेज सैफी और अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन
तीसरी कार में लखनऊ के डॉक्टरों के आने की सूचना थी। इसमें रोहित तिवारी, उसका दोस्त शिवम यादव और अन्य लोग रवाना हुए। यह कार लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर तक गई थी। पुलिस की टीमें मामले में डॉ. वैभव, डॉ. अफजल, डॉ. अमित, डॉ. कैफ, नवीन पांडेय, शिवम यादव और अन्य की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों ने एनसीआर क्षेत्र में कई बार दबिश दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
पुलिस ने परवेज सैफी और मुदस्सर अली से पूछताछ की थी जिसमें दोनों ने पारुल, आयुष, डॉ. अफजल के कल्याणपुर जीटी रोड स्थित सत्यम विहार में ठहरने की जानकारी दी थी। रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने बताया कि होटल संचालक से आगंतुकों के नाम व पते का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज व अन्य दस्तावेज मांगे गए थे। वह आनाकानी कर रहे थे। मंगलवार की शाम को टीम भेजकर रजिस्टर व अन्य दस्तावेज मंगवाए गए हैं। पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की है।