{"_id":"5d356e1c8ebc3e6cdc3abbf4","slug":"parents-committed-suicide-after-killing-child-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत, लाशों की दुर्गंध से हुई जानकारी, फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चे की हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत, लाशों की दुर्गंध से हुई जानकारी, फैली सनसनी
Mon, 22 Jul 2019 03:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Jul 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
बच्चे ही हत्या करने के बाद माता-पिता ने भी चुनी मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला घोंटने बाद माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना राठ कस्बे के गुलाब नगर नई बस्ती की है। यहां एक दम्पत्ति ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र का गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी। मौके पर सीओ, एसडीएम सहित पुलिस फोर्स मौजूद है।

महोबा जनपद खरेला थाने के टिकरी गांव निवासी सुखदेव राठौर कर्वी क्षेत्र में लेखपाल हैं। उनका 32 वर्षीय पुत्र ब्रजेन्द्र अपनी पत्नी गीता (23) व डेढ़ वर्षीय पुत्र पार्थ के साथ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में अपने मकान में रहता था।
बीते कुछ समय पूर्व रोजगार की तलाश में परिवार सहित दिल्ली गया था। जहां परचून की दुकान कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगा। काम-धंधा जमा नहीं तो करीब दो माह पहले वापस घर लौट आया था।
सोमवार सुबह उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों के शव मिले। सीओ शुभसूचित ने बताया कि मासूम बच्चा फर्श पर मरा पड़ा है, जबकि पति-पत्नी के शव आंगन के जाल में फांसी पर झूलते मिले। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।