फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pardarshi bnane ko prashishan

Kanpur News: एसआईआर की नोटिस और सुनवाई को पारदर्शी बनाने को दिया प्रशिक्षण

Sat, 10 Jan 2026 06:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
pardarshi bnane ko prashishan

विज्ञापन

नोटिस वितरण से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण


फोटो

माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर।

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के तहत आगामी नोटिस एवं सुनवाई चरण को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से  बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनके सभी भ्रम, और परेशानियों को दूर किया गया।  

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 211 कल्याणपुर, 212 गोविन्द नगर और 216 कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्रों के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बताया की
विज्ञापन

नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस किस प्रकार, किस समय और किस प्रारूप में वितरित किए जाएंगे, इसकी जानकारी दी गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि नोटिस वितरण का डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं से प्राप्त आपत्तियों व जवाबों की सुनवाई के दौरान किन दस्तावेजों को मान्य माना जाएगा और प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण किस समय-सीमा में किया जाएगा, इस पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि किसी भी अपूर्ण या संदिग्ध दस्तावेज को बिना पुष्टि स्वीकार न करें। ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो में त्रुटि सुधार के लिए बीएलओ एप के माध्यम से फोटो सही करेंग।


प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि नोटिस वितरण, सुनवाई और अभिलेख सत्यापन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का सही से पालन करने के निर्देश दिए गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed