{"_id":"5e2e8d738ebc3eec375aceb6","slug":"parade-was-going-on-on-republic-day-when-3-not-3-rifles-fire-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर चल रही थी परेड तभी थ्री नॉट थ्री राइफल से हो गया फायर, सकते में आ गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर चल रही थी परेड तभी थ्री नॉट थ्री राइफल से हो गया फायर, सकते में आ गए अधिकारी
Mon, 27 Jan 2020 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Jan 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर थ्री नॉट थ्री राइफल के साथ परेड करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 71वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस के जवानों ने ध्वजारोहण कर परेड निकाली। इस दौरान पुलिस ने अपने शौर्य का प्रदर्शन भी किया। इसी दौरान जब एक जवान की थ्री नॉट थ्री रायफल डाउन करते समय अचानक फायर हो गया।
रायफल की दिशा खाली मैदान की तरफ थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परेड के बाद सभी जवानों से रायफलें जमा करा ली गईं। जिला मुख्यालय में गोखार पहाड़ की तलहटी में स्थित पुलिस लाइन में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया था।
जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के उपरांत पुलिस परेड की सलामी लिए जाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान परेड में शामिल पुलिस जवानों ने तिरंगे की शान में अपनी थ्री नाट थ्री राइफलों से फायर करके सलामी दी।
विज्ञापन
बाद में जब परेड अधिकारी ने जवानों को अपने शस्त्र जमीन में लाने को निर्देशित किया। तभी एक पुलिस जवान की रायफल से अचानक फायर हो गया। राइफल से चली गोली भीड़ से खाली दिशा की ओर निकल गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में हुई इस घटना के बाद अधिकारी सकते में आ गए। आनन फानन में सभी जवानों की रायफलें जमा करा ली गईं। परेड बंद कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्रम शुरू हो गया।