फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki Theft Nickel plates worth Rs 3.92 crore sold for Rs 2 crore police reached thieves through 2800 CCTV

Panki Theft: 3.92 करोड़ की निकिल प्लेटें सिर्फ दो करोड़ में बेच दीं, 2800 CCTV के जरिए चोरों तक पहुंची पुलिस

Fri, 28 Mar 2025 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

Kanpur News: पार्क में चोरी से पहले चार दिन तक संदीप और कृष्णा ने रेकी की थी। दोनों बाइक से संवेदनशील क्षेत्र में आए और वहां की रेकी करके निकल गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ माह तक क्षेत्र की निगरानी की थी।

विज्ञापन
Panki Theft Nickel plates worth Rs 3.92 crore sold for Rs 2 crore police reached thieves through 2800 CCTV
लॉजिस्टिक पार्क पनकी में चोरी के बाद हर गाड़ी की अच्छी तरह हो रही चेकिंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी के लॉजिस्टिक पार्क से 3.92 करोड़ रुपये कीमत की निकिल प्लेटों की चोरी हरियाणा के गैंग ने की थी। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना समेत पांच सदस्य अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 301 किलो माल, करीब छह लाख रुपये, टाटा कैंटर, हांडा अमेज कार बरामद हुई हैं। गिरोह ने निकिल प्लेटों को दिल्ली में 1280 रुपये प्रति किलो के रेट से महज दो करोड़ में बेच दिया था।

विज्ञापन

कानपुर लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड से 16 मार्च को 3.92 करोड रुपये की निकिल प्लेट लदा कंटेनर चोरी हो गया था। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद खाली कंटेनर को लाजिस्टिक पार्क से महज 300 मीटर की दूरी पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए] ,तो कंटेनर भौंती की ओर जाता दिखा। हालांकि उसके आगे की लोकेशन नजर नहीं आई।

विज्ञापन

चोरों ने 80 हजार में बुक किया था ट्रक
इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें कंटेनर नजर आया। पुलिस को उसके आधार पर चोरों का पीछा किया। डीसीपी पश्चिम आरती सिंह ने बताया कि निकिल लदे ट्रक के दिल्ली और फिर हिसार की ओर ले जाने की जानकारी हुई। ट्रक के मालिक से संपर्क किया गया, तो पता चला कि इसको चोरों ने 80 हजार रुपये में बुक किया है। पुलिस ने भिवानी के खड़क खुर्द गांव के कृष्ण सिंह, हिसार के अलीपुर ईश्वर सिंह, भिवानी के खड़क खुर्द गांव के राजकुमार, दिल्ली के सोनिया विहार के विनय शुक्ला और रोहतक के भैणी महाराजपुर के सुमित ऊर्फ मित्ती को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

बादशाह की तलाश कर रही है पुलिस
पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना रोहतक के भैणी महाराजपुर निवासी संदीप लोहार है। उसपर रोहतक, जींद, हांसी समेत अन्य जिलों में चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस संदीप लोहार के साथ उसके भाई मंदीप लोहार व काला लोहर, हिसार के बाहशाहपुर के सोनू और भिवानी के जतई गांव के बादशाह की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

2800 सीसीटीवी कैमरों से मिली सफलता
डीसीपी आरती ने बताया कि चोरों ने ट्रक और कंटेनर का जीपीएस सिस्टम हटा दिया ताकि उनके बारे में किसी को जानकारी न मिल सके। कानपुर, दिल्ली और हरियाणा के 2800 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पहला सुराग पनकी औद्योगिक क्षेत्र में ही मिला। यहां चोरों के कंटेनर से माल को क्रेन और हाइड्रा की मदद से उतारने की फुटेज मिली। इनके मालिक और चालकों से जानकारी जुटाई तो कड़ियां जुड़ती चली गईं।

संदीप और कृष्णा ने की थी बाइक से रेकी
पार्क में चोरी से पहले चार दिन तक संदीप और कृष्णा ने रेकी की थी। दोनों बाइक से संवेदनशील क्षेत्र में आए और वहां की रेकी करके निकल गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ माह तक क्षेत्र की निगरानी की थी। लॉजिस्टिक पार्क के सुरक्षाकर्मियों से उनकी जान पहचान की जांच की जा रही है।

व्हॉट्सएप के जरिए करते थे बात
डीसीपी ने बताया कि आरोपी व्हॉट्सएप कॉल के जरिए ही बातचीत करते थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों के अलावा साइबर टीम को भी लगाया गया था। नए तरीके से डेटा हासिल किए गए। हरियाणा के गैंग के पहले भी चोरी के प्रयास की जानकारी मिली है। उसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed