फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki temple dispute: Case filed against 10 including Mahant Jitendra Das

पनकी मंदिर विवाद: महंत जितेंद्र दास समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, बुढ़वा मंगल पर महंतों के शिष्यों मेंं हुई थी मारपीट

Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Panki temple dispute: Case filed against 10 including Mahant Jitendra Das
पनकी मंदिर में हुई थी मारपीट - फोटो : amar ujala
कानपुर में बुढ़वा मंगल के दिन पनकी मंदिर में भक्तों से पैसे लेकर दर्शन कराने के विवाद में महंत जितेंद्र दास व कृष्ण दास के शिष्यों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में गुरुवार को महंत कृष्ण दास की तहरीर पनकी पुलिस ने जितेंद्र दास समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को जितेंद्र दास ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसके बाद एडिशनल सीपी आकाश कुलहरी के आदेश पर पनकी पुलिस ने जितेंद्र दास की तहरीर पर कृष्ण दास के शिष्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


इस मामले में कृष्ण दास ने आरोप लगाया कि जितेंद्र दास, बाल किशन, राज शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, लव कुमार, कुश शुक्ला, अमित पांडेय, सुमित पांडेय व वेद पाठशाला के छात्र एक राय होकर दर्शन कराने के नाम पर भक्तों से रुपये वसूल रहे थे। चढ़ावे के रुपये भी हड़प रहे थे। इसका रिषभ, दीपांशू, सौरभ, रोहित, मोनू, रमाकांत, कुलदीप, रामजी, राज राठौर ने विरोध किया तो उक्त लोग गालीगलौज व मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जितेंद्र दास ने शिष्यों को जान से मारने की धमकी दी। जितेंद्र दास पर इससे पूर्व भी कृष्ण दास ने गोलक से पैसे चोरी करने का आरोप लगाकर पनकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed