{"_id":"5e1a2ccf8ebc3e87bb5b643f","slug":"panic-by-hitting-firing-throwing-bombs-akbarpur-news-knp537834037","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारों में आए लोगों ने की खुलेआम फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कारों में आए लोगों ने की खुलेआम फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात में गोली लगने से घायल सेल्समैन अशोक।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। लग्जरों कारों में सवार होकर आए युवकों के मारपीट, फायरिंग और बम फेंकने से ग्रमीणों में दहशत रही। फिल्मी स्टाइल में हमला बोला गया। इसके बाद जहां जो जैसे मिले, उसे ही उपद्रवी पीटने लगे।
शनिवार शाम डिलवल गांव में सात-आठ कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल मेें मारपीट व फायरिंग की। इससे पूरे गांव मेें हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। गांव के शम्मी खान ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। अचानक कार सवार आए और उतरते ही लाठी-डंडा, हांकी से लोगों को पीटना शुरू कर दिया। फायरिंग शुरू कर दी। बम फेंकने लगे। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। एक बम उनकी छत पर आकर गिरा और तेज धमाका हो गया। लोगों को अचानक हुए हमले के बारे समझ में ही नहीं आ रहा था।
डिलवल गांव में तांडव मचाने के बाद कार सवारों ने भागने के लिए अलग-अलग रास्तों को चुना। इस दौरान एक कार में सवार चार युवक संदलपुर चौकी के रास्ते पर भाग निकले। इसकी जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज प्रमेश मिश्रा ने सड़क पर बैरियर लगवा दिया और स्वयं बैरियर से कुछ दूर सड़क पर खड़े हो गए। तेज रफ्तार कार सवारों ने बैरियर को तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर चौकी इंचार्ज ने सड़क के बीचोबीच खड़े होकर रिवाल्वर तान दिया। इस पर सवार युवकों ने कार को रोका। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कार सवारों को हिरासत में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज प्रमेश मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई कार में सचिवालय का स्टीकर चस्पा था। कार के अंदर चार युवक मौजूद थे। तलाशी के दौरान कार के अंदर एक वॉकी-टाकी, लाठियां मिले। हमलावार तांडव मचाने की पूरी तैयार में आए थे।