बांदा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सिपाही, मां और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे चमरौड़ी चौराहे के पास ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई। प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या में वांछित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
आईजी के. सत्यानारायण और एसपी एसएस मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बताया जाता है कि सिपाही अभिषेक वर्मा प्रयागराज में तैनात था। उसका परिवार चमरौड़ी चौराहे से अलीगंज जाने वाले रास्ते पर रहता है। अभिषेक का अपने चचेरे भाइयों से नाली में जूठन डालने को लेकर विवाद हो गया था। हमलावरों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि आरोपी पड़ोसी चचेरे भाई हैं। नाली में जूठन जमा होने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सिपाही ने पुलिस चौकी कलुकुआं में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां रमा देवी (50) और बहन निशा (22) की हत्या की गई। तीनों को कुल्हाड़ी से वारकर मारा गया है।
आज रात्रि में जनपद बांदा के चमरौड़ी में हुई 3 लोगो की हत्या पर @igchitrakoot धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, हत्या में वांछित 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की तलाश की जा रही है। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj pic.twitter.com/FcaNi2WnOa
— IG Range Chitrakoot (@igchitrakoot) November 20, 2020